spot_img

Madhubani के अंधराठाढ़ी में बाइक चोरी का बड़ा खुलासा, दो मोटरसाइकिल,दो देसी कट्टा ,दो बाइक के साथ गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बाइक चोरी की घटना का झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने बाइक चोरों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह को चिन्हित करते हुए अंधराठाढ़ी और बाबूबरही थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल,दो देसी कट्टा ,दो बाइक सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

- Advertisement -

एसडीपीओ श्री आनंद ने पत्रकारों को बताया कि अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 6/7/ 2023 को बाइक चोरी को लेकर महेंद्र राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

वहीं, थाना क्षेत्र के अंधराठाढ़ी गांव निवासी रामविलास शर्मा के पुत्र शंकर शर्मा ने भी बाइक चोरी को लेकर 13/7/ 2023 को प्राथमिकी दर्ज करवायी थी अनुसंधान के दौरान अंधराठाढ़ी गांव निवासी अमित मंडल के घर पुलिस दल ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

अमित मंडल की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल प्राथमिक विद्यालय मकतब उर्दू तथा बाबूबरही थाना क्षेत्र के मरुकिया नहर के समीप रौशन मंडल के पास से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

वहीं, गिरफ्तार आरोपी अमित मंडल के घर के पीछे छिपा कर रखा गया एक देसी कट्टा बरामद किया गया। अमित मंडल के ही निशानदेही पर प्राथमिक अभियुक्त अंधराठाढ़ी पुरबारी टोल निवासी राजेंद्र पासवान के पुत्र राहुल कुमार,अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मोहम्मद हसन अंसारी के पुत्र अल्ताफ अंसारी, बाबूबरही थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव निवासी चंदेश्वर मंडल के पुत्र रौशन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

आरोपी राहुल कुमार के घर के कोने में छिपा कर रखा गया एक देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया। डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बाकी बचे चोरों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है जल्द ही सभी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar