पटना से एक बड़ी खबर है जहां रिटायर्ड डीएसपी रामराज के घर घुसे अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। घर के पूरे सामानों को खंगाल डाला। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात अलमारी तोड़कर ले गए। हालांकि, इस चोरी की वारदात में कई शक अभी से गहरा गए हैं। किसी अपने के इसमें शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कारण, उनका पालतू कुत्ता एकबार भी नहीं भोंका। इससे पुलिस के माथे पर भी तहकीकात के दौरान बल पड़े हैं।
जानकारी के अनुसार, मामला फुलवारीशरीफ का है जहां सेवानिवृत्त डीएसपी रामराज अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे हैं। इसी दौरान उनके कमरे के बगल में अपराधियों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात अलमारी तोड़कर ले गए।






हद यह है इस दौरान पालतू कुत्ता भी चोरी की इस घटना की आहट को पकड़ नहीं सका जबकि उनका घर दो फ्लोर का है। नीचे के फ्लोर में एक कमरे में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे के अंदर में उनके माता-पिता रहते हैं।
हालांकि, जिस दौरान चोरी की वारदात हुई है उस समय उनके माता-पिता घर पर नहीं थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। इससे शक और गहरा होता है कि कोई नजदीकी का इसमें लाइनर की भूमिका जरूर है।
चोरी की वारदात सुबह हुई है। सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को चार की संख्या में अपराधी नजर आए हैं जो कमरे में प्रवेश करके गोदरेज में रखे गए सोना चांदी के जेवरात ले उड़े।
जेवरात की कीमत लगभग 5 लाख है। घटना के बाद फुलवारीशरीफ थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।








