spot_img

पटना में BPSC कार्यालय के बाहर भारी बवाल…इधर BPSC पेपर लीक मामले में मुंगेर में बड़ी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

बीपीएससी परीक्षा से जुड़ी दो खबरें आ रही हैं। पहला पटना से जहां मंगलवार को बीपीएससी कार्यालय के बाहर भारी बवाल हो रहा है। अभ्यर्थियों ने बीपीएससी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते जमकर हंगामा कर रहे हैं। हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे अभ्यर्थी 17 नवंबर को जारी हुए बिहार लोक सेवा आयोग 67 वीं प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की जांच की बात कहते पुलिस के सामने अड़े हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, दूसरी खबर यह है कि पुलिस ने इस साल के मई महीने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टर माइंड आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के मुंगेर जिले के श्यामपुर गांव स्थित घरकी कुर्की जब्ती की गई। कुर्की जब्ती के दौरान EOU पटना की टीम भी मौजूद थी। वही EOU के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुअनि राजू कुमार मौजूद रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में मुहर्रम से पहले प्रशासन का कड़ा संदेश: ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल!

 

जानकारी के अनुसार, यह मामला इस साल के मई महीने का है। जहां पपेर लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी शुरू हो गई थी। जिसमे आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने इस मामले में पटना थाना में कांड संख्या 20/22 दर्ज कराते हुए आनंद गौरव सहित दर्जन भर पदाधिकारी और छात्र को नामजद किया था। वहीं अब फरार चल रहे मास्टरमाइंड के घर कुर्की जब्ती भी की गई।

यह भी पढ़ें:  नई उम्मीद जगी है : मैथिली है 'कल्पवृक्ष', देगी असीम रोजगार! दरभंगा में युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र!

 

इसमे आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने इस मामले में पटना थाना में कांड संख्या 20/22 दर्ज कराते हुए आनंद गौरव सहित दर्जन भर पदाधिकारी और छात्र को नामजद किया था।  वही अब फरार चल रहे मास्टरमाइंड के घर कुर्की जब्ती भी की गई। हालांकि इस मामले में अब तक कई आरोप जेल के सलाखों के पीछे है। वही रद हुई परीक्षा दोबारा ली जा चुकी है,जसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।

 

इधर, पटना में आठ मई को लीक हुए पेपर पर भी सीबीआई जांच की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को भी उनके पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि हुई है. हंगामा कर रहे कई अभ्यर्थी तिरंगा लेकर भी पहुंचे हैं। तिरंगे के साथ प्रदर्शन कर रहे। उधर, बीपीएससी प्रशासन की ओर से हंगामे को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कारण, इसबार अभ्यर्थी पूरे जोश में हैं।

यह भी पढ़ें:  "हमें जान का खतरा" हो गया घमासान सामने आया तेजू भैया के PA मोतीलाल की वाइफ का पहला बयान

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक हम लोग इसी तरह हंगामा करते रहेंगे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बीपीएससी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दंगा नियंत्रण वाहन भी बीपीएससी कार्यालय के बाहर मौजूद है। साथ ही किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए सचिवालय थाना की पुलिस मौजूद है। भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses

Bihar Police महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले के SSP ने 52 पुलिस अफसरों का किया ट्रांसफर, अब क्राइम पर लगेगी ब्रेक!

Kishanganj Police Transfer: किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 52 पुलिस पदाधिकारियों और कर्#KishanganjPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer