spot_img

Darbhanga में कुख्यात सुनील यादव चढ़ा Patna STF के हत्थे, हुआ गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड, आर्म्स एक्ट,रंगदारी दर्जनों दर्ज हैं मामले, Patna STF ने दबोचा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पटना से आई एसटीएफ पटना की टीम ने दरभंगा के मब्बी थाना पुलिस के सहयोग से एक कुख्यात अपराधी को दिल्ली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की नगर थाना पर लाकर उससे पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया अपराधी का केवटी थाना क्षेत्र के मेधा रामदेव यादव का पुत्र सुनील यादव है। इस पर हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, एक्साइज एक्ट के दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

- Advertisement -

सुनील यादव दरभंगा के बस स्टैंड में 2018 में हुए तिहरा हत्याकांड के समय सुर्खियों में आया था। यह घटना बस स्टैंड में वर्चस्व के मामले को लेकर हुई थी। गोलीबारी में केवटी थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव निवासी योगेंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र संजय यादव व बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बेलायाकुब गांव निवासी व पुलिस आरक्षी रामआशीष यादव के 28 वर्षीय पुत्र राजू यादव व बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी मो. ईसा के 42 वर्षीय पुत्र मो. शोयब उर्फ हुलुकबा की हत्या हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

दिल्ली मोड़ बस स्टैंड में हुए तिहरा हत्या कांड में लाल बिहारी यादव के साथ सुनील यादव का नाम सुर्खियों में आया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। जेल से निकलने के बाद वह लाल बिहारी से विद्रोह कर अपना गैंग चलाने लगा था। इसके बाद से ही दरभंगा बस स्टैंड में अवैध तरीके इंचार्जी का अप्रत्यक्ष रूप अपने शागिर्दों से करवा रहा है।

यह भी पढ़ें:  अपने ही PA ने Tej Pratap Yadav को दिया झटका! घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर बाउंड्री वाल कूद कर भागा, जानिए

दरभंगा पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

पिछले 26 जून को भी केवटी थाना की पुलिस ने इसके घर पर छापेमारी की थी इस दोरान इसके घर तीन अपराधी पकड़े गए थे लेकिन सुनील यादव चकमा देकर एक बार फिर फरार हो गया।

पुलिस ने इसके घर से मधुबनी जिला निवासी अधिक लाल यादव के पुत्र चंद्रकांत यादव , मनीगाछी निवासी स्व पलटन मण्डल के पुत्र सरोज मंडल ओर लाला यादव के पुत्र प्रदीप यादव को एक पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

26 जून को सुनील यादव के फरार होने के बाद दरभंगा पुलिस ने पटना एसटीएफ से इसकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा था। पटना से आई एसटीएफ की टीम ने मब्बी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और उनकी टीम के सहयोग से सुनील यादव को दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ टीम उसे नगर थाना पर लाकर पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि फरार चल रहे अपराधी सुनील यादव को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछ ताछ की जा रही है। कई मामलों में वह वांछित चल रहा था। हमने गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा था। पटना से आई एसटीएफ ने मब्बी थाना के सहयोग गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj