भोपाल | मार्च के अंतिम सप्ताह में भी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि जारी है, लेकिन 24 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और दो साइक्लोनिक सिस्टम का असर शनिवार को कम हो जाएगा, जिससे कई जिलों में धूप खिली रहेगी।
MP Weather Update: आज इन जिलों में चलेगी तेज आंधी
रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है।
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ?2
Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख!3
Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया ‘हराम’, दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए – ‘शिर्क’4
सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब ‘नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे’5
हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार6
Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी
MP Weather Update: किन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि?
शुक्रवार को सतना, मैहर, सागर, दमोह और सिंगरौली में ओले गिरे और कई जिलों में बारिश हुई।
डिंडौरी, दमोह, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आईं।
प्रदेश के 30 जिलों के 70 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई, जिनमें शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, दमोह, छिंदवाड़ा, भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, अशोकनगर, राजगढ़ आदि शामिल हैं।
शहडोल के ब्यौहारी में सबसे ज्यादा 87 मिमी (3.5 इंच) बारिश दर्ज की गई।
MP Weather Update: 24 मार्च से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च तक मौजूदा सिस्टम सक्रिय रहेगा, जिसके बाद 24 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा।
अगले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
शनिवार से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।
मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन जिलों में जहां आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।



















