back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 28, 2026
होम News Sports IND vs WI Series: मेजबानी तो मिली, पर कोरोना ने गुलाबी नगरी...

IND vs WI Series: मेजबानी तो मिली, पर कोरोना ने गुलाबी नगरी से छीन लिया भारत-वेस्टइंडीज मैच का रोमांच, अब जयपुर वनडे मैच अहमदाबाद में

IND vs WI Series: मेजबानी तो मिली, पर कोरोना ने गुलाबी नगरी से छीन लिया भारत-वेस्टइंडीज मैच का रोमांच, अब जयपुर वनडे मैच अहमदाबाद में
IND vs WI Series: मेजबानी तो मिली, पर कोरोना ने गुलाबी नगरी से छीन लिया भारत-वेस्टइंडीज मैच का रोमांच, अब जयपुर वनडे मैच अहमदाबाद में
IND vs WI Series: मेजबानी तो मिली, पर कोरोना ने गुलाबी नगरी से छीन लिया भारत-वेस्टइंडीज मैच का रोमांच, अब जयपुर वनडे मैच अहमदाबाद में
IND vs WI Series: मेजबानी तो मिली, पर कोरोना ने गुलाबी नगरी से छीन लिया भारत-वेस्टइंडीज मैच का रोमांच, अब जयपुर वनडे मैच अहमदाबाद में

जयपुर में 9 फरवरी को होने वाला भारत-वेस्टइंडीज मैच अब अहमदाबाद में होगा। बीसीसीआई की टूर एंड फिक्सर कमेटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद यह मैच जयपुर की बजाय अहमदाबाद में कराने का फैसला किया है।

 

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कारण जयपुर में नौ फरवरी (india-west indies one day cricket match in jaipur canceled) को होने वाला भारत-वेस्टइंडीज का वनडे मैच अब अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टूर एंड फिक्सर कमेटी ने यह फैसला किया है।

कोरोना की तीसरी लहर के कारण वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल बदला गया है। पहले ये मुकाबले छह शहरों में होने थे, जिसमें जयपुर भी शामिल था, लेकिन कोरोना के बढते मामलों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टूर एंड फिक्सर कमेटी ने फैसला किया कि अब वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले अहमदाबाद और टी-20 सीरीज के तीन मैच कोलकाता में खेले जाएंगे। इससे पहले ये मुकाबले जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कटक, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में होने थे। करीब आठ साल बाद जयपुर को एकदिवसीय मुकाबले की मेजबानी सौंपी गई थी।

राजस्थान क्रिकेट संघ ने नौ फरवरी को सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रस्तावित वनडे मैच की तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन आखिरी वक्त में फैसला बदलने के कारण अब राजस्थान क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों में मायूसी छा गई है। इससे पहले वर्ष 2013 में जयपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हुआ था, जबकि पिछले साल 17 नवंबर को जयपुर में टी-20 मैच खेला गया था।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने 9 फरवरी को प्रस्तावित वन-डे मैच की तैयारियां शुरू कर दी थी। मैच के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम की आउट फील्ड और पिच के साथ स्टैंड और पवेलियन को दुरुस्त कराया जा रहा था। लेकिन, आखिरी वक्त में बीसीसीआई के फैसले के बाद अब आरसीए के पदाधिकारियों में भी मायूसी छा गई है। इससे पहले 2013 में जयपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हुआ था। जबकि, पिछले साल 17 नवंबर को जयपुर में टी-20 मैच खेला गया था।

रोहित शर्मा की होगी वापसी?
भारतीय टीम के नए वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह वनडे सीरीज में केएल राहुल  कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है।

रोहित वापसी करने के साथ-साथ भारतीय टीम को जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे। इस विस्फोटक ओपनर वापसी करीब-करीब तय है। अगर पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी कारण सीरीज से नहीं हटते हैं तो पहली बार रोहित की कप्तानी में खेलेंगे।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को आठ साल बाद वन-डे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली थी। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वन-डे और टी-20 सीरीज के मुकाबले सिर्फ दो शहरों में कराने का फैसला किया है।

ऐसे में अब वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच अहमदाबाद और कोलकाता में ही कराने की तैयारियां की जा रही है। जबकि इससे पहले ये मुकाबले देश के छह अलग-अलग शहरों जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कटक, विशाखापट्टनम और तिरुवनंतपुरम में होने थे।

बीसीसीआई की टूर एंड फिक्सर कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार कोरोना के कारण अभी छह अलग-अलग शहरों में मैच कराना संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए, बोर्ड दो स्टेडियम पर फोकस करना चाह रहा है। इससे खिलाड़ियों, मैच ऑफिशियल्स और ब्रॉडकास्टिंग क्रू को ज्यादा मूव नहीं करना पड़ेगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वन-डे 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी और तीसरा 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अगले महीने 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जाएंगे।

टी20 में भारत और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक छह टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। भारतीय टीम चार और वेस्टइंडीज की टीम दो सीरीज जीतने में सफल रही है। अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया दो बार विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेली है और दोनों बार उसे सफलता हासिल हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज में हुई चार सीरीज में टीम इंडिया को दो में जीत और दो सीरीज में हार मिली है।

फिलहाल टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। अफ्रीका का दौरा 23 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद भारतीय टीम वापस देश लौटेगी। इसके बाद ही वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे का रिकॉर्ड
टीम इंडिया अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 वनडे सीरीज खेली है। इनमें 13 में उसी जीत मिली है और आठ सीरीज में हार। भारतीय टीम साल 2002 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं हारी है। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो 2006 में पिछली बार वेस्टइंडीज के दौरे पर सीरीज हारी थी। 2006 के बाद से टीम इंडिया विंडीज को लगातार 10 सीरीज हराने में सफल रही है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इस क्रम को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Big Breaking दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार ● Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका! ● देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश ● बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला 'अर्नब' तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे की रफ्तार? | 12 उड़ानें रद्द ● गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार! ● पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती ● गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी ● बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक! ● पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद ● BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम ● सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया' ● Darbhanga Big Breaking दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार ● Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका! ● देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश ● बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला 'अर्नब' तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे की रफ्तार? | 12 उड़ानें रद्द ● गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार! ● पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती ● गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी ● बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक! ● पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद ● BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम ● सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया' ●