spot_img

विधानमंडल में हंगामा, BJP MLA जीवेश कुमार और शैलेंद्र को मार्शल ने उठाकर सदन से किया बाहर, गुस्से में जीवेश कुमार

बीजेपी विधायकों का कुर्सी पर चढ़कर नारेबाजी

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के आज चौथे दिन कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा विधायकों के वेल में आकर हंगामा करने, और 10 लाख टीचरों की बहाली के मुद्दे पर जमकर रार के बीच मार्शल ने बीजेपी के दो विधायकों  जीवेश कुमार और कुमार शैलेंद्र बाहर उठाकर ले गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंह ने सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया, लेकिन स्पीकर ने उन्हें अपने विधायकों को संभालने के लिए कहा और ये कहा गया कि पहले उन्हें अपने स्थान पर बैठाई तब ही आपको बोलने की अनुमति दी जाएगी। यह सुनते भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दो विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया।

- Advertisement -

इसके साथ ही सदन के अंदर तख्ती दिखाने पर अध्यक्ष ने तख्ती छीनने का निर्देश मार्शलों को दिया। जिसके बाद मार्शल विधायकों के हाथों से तख्ती लेने लगे। विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही परंपरा के अनुसार नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा बोलने के खड़े हुए और उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की तरफ से पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी की बात कही गई थी। उसका क्या हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कुशेश्वरस्थान में शोक की लहर! कबीरकुटी के महंथ छोटेलाल दास का निधन, हजारों की भीड़ में दी गई समाधि

इसी दौरान बीजेपी ले विधायक वेल में प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। इसके बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि,पहले आप अपने विधायक को शांत करवाएं। अपने स्थान पर बैठने को कहें। उसके बाद भी भाजपा के विधायक बात नहीं मानें। विस अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे लोगों को मार्शल आउट करवाने का निर्देश दे दिया।

इसके बाद भाजपा विधायक जीवेश कुमार, कुमार शैलेन्द्र को मार्शल ने घसीटते हुए बाहर कर दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायक लगातार सदन में तानाशाही नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी का नारे लगा रहे हैं। इस दौरान सदन में सीएम नीतीश कुमार मौजूद है। हालांकि, डिप्टी सीएम अब तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायक जीवेश कुमार और बीजेपी विधायक शैलेंद्र पांडेय को मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बीजेपी के सभी विधायक वेल में आ गए और बाद में बीजेपी के विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'अजीब' मिजाज! लू और आंधी-बारिश ने एक साथ किया Knock Knock, जानें अपने शहर का हाल

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी ने 10 लाख सरकारी नौकरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में पूछा कि सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ। समान काम समान वेतन का क्या हुआ? इसके बाद स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बात खत्म करने का आदेश दिया। जिसके बाद बीजेपी विधायक फिर से वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्षी बीजेपी विधायक वेल में घुसे गए। बीजेपी संजय सरावगी को विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने दी नसीहत, कहा-दरंभगा की जनता ने आपको इसलिए भेजा है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का सरकार से फिर वही सवाल, पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ।

इसके बाद स्पीकर ने सभी को वेल से हटाने का आदेश मार्शल को दिया। उसके बाद स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को कहा कि वे अपने स्तर से प्रस्ताव दें, इस तरह से सदन नहीं चलेगा।

इसपर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आसन और सदन के प्रति जो विधायक सम्मान नहीं रखते, सरकार चाहती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर बार बार बीजेपी विधायकों को चेतावनी देते रहे बावजूद वे हंगामा करते रहे। इसी बीच स्पीकर की नजर हाथ में कागज लेकर हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक शैलेन्द्र पांडे पर पड़ी और स्पीकर ने आदेश दिया कि मार्शल उनकी हाथ से कागज ले लें।

यह भी पढ़ें:  पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

इसके बाद बीजेपी विधायक सदन से वाक आउट कर गए। जिसपर स्पीकर ने कहा कि आपको जनता से कोई मतलब नहीं है। लोकतंत्र की हत्या करने वाले ये लोग हैं इसलिए इन लोगों को सदन में रहने और काम करने का कोई हक नहीं है। इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के पोर्टिको में बीजेपी विधायकों ने प्रदर्शन किया।

सदन से बाहर किए जाने के बाद जीवेश कुमार काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सदन 10 लाख टीचरों की बहाली के मुद्दे पर सवाल पूछे थे। मैंने सभी टीचरों की बहाली पुराने नियमन से करने की मांग की थी। इसी बात को मैंने सदन में उठाया।

ये लोग आदत सीख लिए हैं, मैंने शांतिपूर्ण तरीके से इस विषय को उठाया। सदन का वीडियो फुटेज देखा जा सकता है। ये लोग विधायकों को मार्शल आउट करने की आदत सीख लिए हैं।

इस स्पीकर के समय में नई परंपरा शुरू हुई है। टीचर परेशान हैं। उनपर लाठियां बरसाई जा रही है। टीचरों का जो पुराना नियमन था, उसकी मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री सदन में थे, उन्हें शर्म करनी चाहिए।

इसके अलावा बीजेपी के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को भी मार्शल ने सदन से बाहर किया। सदन में भारी हंगामे के बाद बीजेपी के विधायक वॉक आउट कर गए। सदन के अंदर विपक्षी विधायक चाचा-भतीजा चोर है की नारेबाजी लगाते दिखे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD

खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में ‘बड़ा खुलासा’, क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। पुलिस डायरी में खुलासा हुआ है कि फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी, जिससे खान सर की मु#KhanSir,#PatnaCourt,#BiharNews

दरभंगा में भाईचारे की मिसाल: कुशेश्वरस्थान में लाठी-डंडे- तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन, करतब देख झूम उठे लोग

Darbhanga Muharram: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में तीन दिवसीय मुहर्रम पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवाओं ने लाठी-डंडे और पा#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#Kusheshwarsthan

चौंकाने वाला खुलासा: ‘वीपी सिंह की गोद में खेला हूं’ – तेजस्वी यादव का पूर्व PM को श्रद्धांजलि संदेश

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह वीपी सिंह की गोद में खेले हैं और उनके परिवार का उनसे गहरा व्य#TejashwiYadav,#VPSingh,#MandalCommission