Madhubani News | मधुबनी DM Arvind Kumar Verma का दरबार…जनता पहुंचे @125, होगा इनकी समस्याएं दूर जहां मधुबनी डीएम अरविंद कुमार वर्मा के जनता दरबार में शुक्रवार को 125 फरियादी पहुंचे। इस दौरान डीएम श्री वर्मा ने उनकी समस्याएं सुनीं। त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।






Madhubani News | पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित निष्पादन का निर्देश
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में आये 125 परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना, जिसमें कई मामलों में स्वयं सबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
Madhubani News | शिकायतों में भूमि अतिक्रमण, भूमि विवाद, नल-जल योजना, आपसी विवाद
वहीं शेष आवेदनों को संबधित विभाग के पदाधिकारियों को ससमय निष्पादन को लेकर अग्रसारित कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया। प्राप्त शिकायतों में भूमि अतिक्रमण, भूमि विवाद, नल-जल योजना, आपसी विवाद, जनवितरण आदि से संबधित मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजना,बाल विकास परियोजना,शिक्षा सहित अन्य कार्यालय में लंबित मामले भी प्राप्त हुए। फरियादी शशि शेखर प्रसाद बाबूबरही प्रखंड के बाबूबरही गांव के द्वारा जमीन अतिक्रमण से संबंधी मामले को लेकर शिकायत की गयी।
Madhubani News | राम पुनीत दास ने मठ की जमीन अतिक्रमण कर लेने की दर्ज कराई शिकायत
रहिका प्रखंड के सतलखा गांव निवासी राम पुनीत दास ने मठ की जमीन अतिक्रमण कर लेने के संबंध में शिकायत की गई। पंडौल के बिरौल गिदरगंज के निवासी मो तमन्ना के द्वारा ऋण संबधित शिकायत की गयी।
Madhubani News | जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन का निर्देश
डीएम ने न केवल आए हुए परिवादियों की समस्याओं को सुना बल्कि, उन समस्याओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन करें। इस मौके पर उप विकास आयुक्त दीपेश कुमार, सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे।








