spot_img

IPL 2021: तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर लगाई रोक, बताया इस्लाम विरोधी

spot_img
- Advertisement -

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का रोमांच जारी है। पहले मैच में चैन्नई ने मुंबई इंडियन को शानदार तरीके से रोमांचक मैच में हराया लेकिन अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमी अब मैच से वंचित हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वहां की सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण नहीं हो रहा है क्योंकि वहां की तालिबानी  हुकूमत ने आईपीएल लीग के मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। तालिबान ने आईपीएल को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसके मैचों के प्रसारण पर रोक ला लगा दी है।

- Advertisement -

तालिबान ने आईपीएल को इस्लाम के खिलाफ गैर कानूनी बताया है और उसका मानना है कि आईपीएल में चीयर लीडर और स्टेडियम में बिना सिर ढकी महिलाओं से उसे आापत्ति है। तालिबान इसे इस्लाम के खिलाफ मानता है और यह नहीं चाहता कि अफगानिस्तान में कोई गलत संदेश का प्रसार हो।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के पूर्व मीडिया मैनेजर और पत्रकार इब्राहिम मोमंद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दिया गया है क्योंकि लीग में इस्लाम के खिलाफ कंटेंट होते हैं।

इब्राहिम ने लिखा,’ अफगानिस्तान के नेशनल टीवी और रेडियो पर आईपीएल के मैचों का प्रसारण नहीं होगा। इसके मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है क्योंकि इसके कंटेंट को इस्लाम के खिलाफ माना गया है। इसमें लड़कियां डांस करती है और महिलाएं बिना सिर ढकी हुई होती हैं।’

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहलाने वाली वारदात: 3 मंजिला छत से कूदा युवक- मौत, 5 साल से था महिला के साथ, अब उठे ये सवाल!

Bhagalpur Suicide: भागलपुर में एक युवक ने 3 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 5 साल से पड़ोस की महिला के साथ रह रहा था। परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच#BhagalpurSuicide,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

भागलपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का ‘थाली-चम्मच’ प्रदर्शन, बोले- ‘सैलरी नहीं मिली तो भीख मांगेंगे’

Bhagalpur University Protest: भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। 70 शिक्षकों को 11 महीने से वेतन नहीं मिला है और उन्हें सेवा से भी हटा दिया गया है। श#BhagalpurNews,#TMBUProtest,#GuestTeachers

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की यात्रा होगी आसान, सुल्तानगंज स्टेशन पर 15 जुलाई तक मिलेंगी ये खास सुविधाएं!

Bihar Shravani Mela: मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी व्#ShravaniMela,#SultanganjNews,#BiharRailways

दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का ‘पावर मार्च’, DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।#DarbhangaMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder