spot_img

दरभंगा से कई उड़ानें हो रहीं रद, इधर-दरभंगा से सिकंदराबाद-हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए आई खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर है। मौसम की मार पड़ रही है। बिहार के तमाम जिलों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे दरभंगा एयरपोर्ट पर भी पिछले कई दिनों से कोहरे की चपेट में है। ऐसे में ट्रेनों से सफर का आनंद भी कुछ कम नहीं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लिहाजा, घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से मुंबई-दरभंगा, बेंगलुरु-दरभंगा, दिल्‍ली दरभंगा और कोलकाता-दरभंगा समेत कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया। कुछ फ्लाइट्स का रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, दरभंगा रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर खुशखबरी वाली आ रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार, दरभंगा से सिकंदराबाद हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए इस नए वर्ष में सुखद समाचार यह है कि ट्रेन यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने सौगात देते हुए 17007सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में पहली जनवरी से 29 जनवरी तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के दो अतिरिक्त कोच लगा वहीं, 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन में चार जनवरी से एक फरवरी तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

इस रूट पर दरभंगा से कम ट्रेन चलती है। लिहाजा यात्रियों को भीड़ का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। कोच बढ़ाए जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी। दरभंगा से ट्रेन यात्रा करने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचते हैं। उनकी समस्या एक हद तक हल होती दिख रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...

वहीं दूसरी ओर सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आगामी माह में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एवं स्वतंत्र सेनानी ट्रेन में एसी 3 के तीन-तीन कोचों के बढ़ाए जाने की भी जानकारी प्राप्त हो रही है। स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि ऐसा यात्रियों की मांग को देखते हुए मंत्रालय की ओर से निर्णय में संशोधन होते रहता है जो यात्री हित में सुविधाजनक है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लालू परिवार ने छोड़ा ‘सियासी गढ़’: 10 सर्कुलर रोड से निकले लालू प्रसाद, बिहार में अब क्या होगा?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुड़े 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने खाली कर दिया है। यह एक राजनीतिक युग के अंत का प्र#BiharPolitics,#LaluRabri,#TejashwiYadav

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अब सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा. नई चार-लेन सड़क का काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय घटेगा.#PatnaNews,#JPGangaPath,#BiharRoadProject

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope

बिहार में मौसम का डबल अटैक: भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, क्या आप हैं तैयार… बड़ा बदलाव?

Bihar Monsoon: बिहार में पहले मानसून कमजोर पड़ा, जिससे 50% बारिश की कमी हुई। अब IMD ने 30 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना में स्कूल बंद#BiharMonsoon,#BiharWeather,#PatnaNews