आम आदमी पार्टी। (Punjab AAP CM Candidate) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (bhagwant mann) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। पंजाब में भगवंत मान मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। पार्टी पंजाब में भगवंत मान का चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान पंजाब में करवाई गई ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया है। इसमें प्रदेश के करीब 22 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है।
चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का सीएम चेहरा भगवंत मान (Bhagwant Mann) के होने पर कहा जा रहा है कि लोगों से फोन पर आए कॉल और मैसेज में भगवंत मान ही सबसे आगे रहे हैं। पंजाब की सियासत में आने से पहले वह अपने पूरे परिवार को छोड़ चुके हैं. 2015 में उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और अब उनके बच्चों की भी उनसे बातचीत नहीं हो पाती है।
इस घोषणा को पंजाबवासियों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने आज राज्य में जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाईं। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस को लाइव दिखाया गया।
केजरीवाल ने आज पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ से सटे मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 जनवरी को एक फोन नंबर जारी करके पंजाबवासियों से ऑन लाइन वोटिंग करवाई थी। यह फोन लाइन 17 जनवरी की शाम पांच बजे तक खुली रही। इसमें 21 लाख 59 हजार 437 लोगों ने वोटिंग की। इस वोटिंग में 93.3 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान के समर्थन में वोटिंग की।
हालांकि कुछ लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी वोट दिया। केजरीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों की राय ली है। देश में पहली बार पंजाब में लोगों की पसंद का मुख्यमंत्री बनेगा। आम आदमी पार्टी ने परिवारवाद और विरासत की राजनीति को खत्म करने के लिए बंद कमरे में मुख्यमंत्री चुनने की परंपरा को खत्म किया है। यह काम भाजपा,कांग्रेस और अकाली दल के वश में नहीं है।