back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम News Harekmaal वाहन छोड़ने के बदले घूस लेने वाला थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सस्पेंड,...

वाहन छोड़ने के बदले घूस लेने वाला थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सस्पेंड, चौकीदार नवेंदु भी निलंबित

वाहन छोड़ने के बदले घूस लेने वाला थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सस्पेंड, चौकीदार नवेंदु भी निलंबित
वाहन छोड़ने के बदले घूस लेने वाला थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सस्पेंड, चौकीदार नवेंदु भी निलंबित

बेगूसराय जिला के बलिया थाना में वाहन छोड़ने की एवज में घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी एवं एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है।

 

इस मामले में वायरल वीडियो में घूस लेने वाले थानाध्यक्ष-सह-इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को डीआईजी सत्यवीर सिंह ने एसपी की अनुशंसा पर निलंबित कर दिया है। जबकि चौकीदार नवेन्दु कुमार को एसपी योगेन्द्र कुमार ने निलंबित कर दिया है।

एसपी ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पकड़ा गया वाहन छोड़ने के लिए पांच हजार रुपया घूस लिया जा रहा था। वीडियो संज्ञान में आते ही बलिया डीएसपी को जांच करने का निर्देश दिया गया था।

जांच में मामला सत्य पाये जाने के बाद थाना में मुंशी का काम करने वाले चौकीदार नवेन्दु कुमार को निलंबित कर दिया गया तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के निलंबन की अनुशंसा डीआईजी से की गई थी। एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है तथा निर्धारित प्रावधान के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

करीब चार महीने पहले एनएच-31 पर बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढ़ाला के समीप ऑटो और चार पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में सात लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। मौके पर पहुंची बलिया पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना में लगा दिया। अक्टूबर माह में ही चालक का जमानत हो गया तथा 23 अक्टूबर 2021 से कोर्ट के द्वारा गाड़ी छोड़ने के लिए रिपोर्ट की मांग की गई।

कई बार थाना को नोटिस किया गया, लेकिन थाना की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वाहन मालिक थानाध्यक्ष से मिले तो उनके द्वारा पैसों की डिमांड की गई। 19 जनवरी को वाहन मालिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक निवासी ओमप्रकाश रवि को थाना पर बुलाया गया तथा खुलेआम लेन-देन की बात हुई।

रिश्वत तय होने के बाद पांच हजार रुपया लेकर वाहन का मालिक थाने पर पहुंचा। जहां कि मुंशी का काम करने वाले चौकीदार को पैसा देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने अधिकारी द्वारा समझाया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की मेलजोल से ही कोई काम होता है।

वर्दी पहने थानाध्यक्ष फरियादी से कहते दिख रहे हैं कि डीटीओ और आईओ को मैनेज कर लीजिये तो काम हो जाएगा, अगर ऐसा नहीं किए तो ऐसे ही दौड़ते रह जाओगे। वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी एवं एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● जेडीयू में ललन सिंह पर संजय झा का बड़ा बयान! 5 नवंबर को होगा बिहार की राजनीति का अगला दांव ● बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ? ● दुलारचंद हत्याकांड फिर चर्चा में| क्या है '3 FIR' का चौंकाने वाला सच! पढ़िए - 1. गोली और थार -2. जन सुराज 3. आरोप सही ● Voter List Revision | वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की अंतिम तारीख! ● Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया 'हराम', दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए - 'शिर्क' ● India vs New Zealand ODI Series न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! ये दो धुरंधर हुए बाहर, पूरा शेड्यूल बदला ● Maner Murder मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का हत्यारा दबोचा! STF ने रात में पकड़ा, अब होगा न्याय ● Bihar PM Kisan बिहार के किसानों की मौज! सीधे खाते में आए ₹1476 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारी ● Bihar Fish Farmers डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे मत्स्य पालक!35% तक अनुदान, ऐसे मिलेगा लाभ ● RK Sinha Death: भाजपा के दिग्गज नेता और SIS के जनक आरके सिन्हा का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस! ● सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करूंगा | भड़के अनंत सिंह! बोले- नीरज ने दुलारचंद को मरवाया | अब 'नीतीश कुमार और ललन सिंह से कभी नहीं मिलेंगे' ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ●