back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

Weather News:बिहार के पटना समेत नौ शहरों में हीट वेव का अलर्ट, सबसे गर्म डेहरी, 24 घंटे में उत्तर पूर्व के जिलों में होगी बारिश

spot_img
- Advertisement -

बिहार के दक्षिणी व उत्तर पश्चिम भागों में गर्म पछुआ हवा का चलना जारी है। राज्य के उत्तर पूर्व जिलों में पुरवा का प्रवाह होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन के आसार हैं जबकि दक्षिण भाग के पटना, बक्सर, गया, नवादा, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, अरवल, नालंदा में लू का असर जारी रहेगा।

- Advertisement -

बिहार के 38 जिलों में फायर अलर्ट घोषित
बिहार के 38 जिलों में गर्मी के बीच फायर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को 24 घंटे पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है। इस दौरा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति खत्म कराने का भी आदेश जारी किया गया है जिससे आग की घटना में राहत एवं बचाव में कोई बाधा नहीं आने पाए। पटना में आग की दो तीन बड़ी घटना के बाद अलर्ट है।

इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो-अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। उत्तर पूर्व बिहार के कई जिलों में 21 अप्रैल तक बारिश एवं मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।

आदेश दिया गया है कि आग की सूचना के बाद तत्काल घटना स्थल पर फायर की गाड़ियों को पहुंचना होगा, इसमें कहीं से कोई देरी नहीं होने पाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गर्मी के बीच गर्म हवा के कारण आग के खतरे को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी को मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है। आग की घटना में पीड़ितों को 24 घंटे के अंदर पूरी सहायता करनी है। उनके लिए पॉलिथिन शीट, नगद अनुदान और कपड़ा एवं बर्तन के लिए अनुदान देने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 44.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के सारण में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 40.6 डिग्री, रोहतास में 1.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 44.0 डिग्री, औरंगाबाद में एक डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में 43.9 डिग्री, गया में 0.2 डिग्री वृद्धि के साथ 43.1 डिग्री दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Ethanol Crisis: बिहार इथेनॉल संकट...10 प्लांट बंद, हजारों नौकरियां दांव पर, अन्नदाता भी हलकान, पढ़िए क्यों थम गया उत्पादन?

राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ हवा है। इसका प्रवाह बक्सर, डेहरी, बांका होते हुए है। उच्च दबाव का क्षेत्र सर्वाधिक गर्म होता है। जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होता है तो इलाके के सामान्य तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि होती है जो लू जैसी स्थिति पैदा करती है।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE-4: पटना में छात्रों का सड़कों पर सैलाब, कब जारी होगा नोटिफिकेशन? जानें पूरा मामला.. अभ्यर्थी क्यों हैं गुस्से में?

बिहार के 38 जिलों में फायर अलर्ट घोषित
गर्मी के दिनों में तेज गर्म हवा के कारण आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे निपटने के लिए 38 जिलों के डीएम को गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें लोगों से अपील करने के साथ प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। पटना में आग की गई घटना हो गई है जिसके बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा ने आम जनता से अग्नि-सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: अलर्ट जारी! 20 से 22 मार्च तक बिहार में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और तूफान की आशंका!

वहीं अधिकारियों को जवाबदेही के साथ लगाया है। डीएम ने एसओपी जारी करते हुए अधिकारियों को जवाबदेह बनाया है। अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव का काम किया जाए। जहां पर अग्निकांड की बड़ी घटना होगी वहां आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्त्ता को पहुंचना होगा।

 गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं।

भीषण गर्मी में जरा सी भी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में आ रहे मरीजों में उल्टी, दस्त, वायरल, पीलिया, गले में संक्रमण, चेस्ट संक्रमण से पीड़ि‍त मरीजों की संख्या अधिक है। बासी भोजन व दूषित पानी के कारण भी लोग का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: जानिए ग्रहों की चाल और आपका भविष्य!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत ऊर्जा और ग्रहों की सूक्ष्म चाल, हमारे जीवन...

OPPO A6s 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका, लंबी बैटरी के साथ आया नया 5G Smartphone

5G Smartphone: भारत के तेज़ी से बढ़ते मिड-रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में ओप्पो ने अपने...

HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से Stock Market में उथल-पुथल: जानें क्या होगा आगे?

Stock Market: HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने देश के...

IIFCL Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों पर शानदार अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि करीब

IIFCL Recruitment: भारतीय अवसंरचना वित्त कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने साल 2026 के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें