समस्तीपुर में ईद से पहले बड़ी वारदात हुई है जहां ईद का कपड़ा लाने गए युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वारदात जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र की नयानगर पंचायत के मोहद्दीनपुर गांव की है जहां 28 वर्षीय मो.परवेज की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, परवेज ने ईद को लेकर अपने घर के समीप स्थित दर्जी को सिलने के लिए कपड़ा दिया था। शनिवार देर शाम वह कपड़ा लाने के लिए दर्जी की दुकान पर गया। वहां मौजूद युवक नेहाल से उसकी बाताबाती शुरू हुई जो मारपीट में बदल गयी।






विवाद होने पर एक नशेड़ी युवक ने उसके सिर पर लाठी मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। परवेज के पिता मो. हारूण ने पुलिस को बताया कि नेहाल नशेड़ी प्रवृति का युवक है। विवाद के बाद उसने परवेज के सिर पर लाठी मार दी, जिससे नेहाल जमीन पर गिर गया। उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में युवक के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। थानाध्यक्ष ने भी बताया कि दर्जी की दुकान के समीप मो. नेहाल और मो. परवेज में पहले बाताबाती हुई जो मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही मो. नेहाल ने परवेज के माथे पर लाठी से वार कर बेहोश कर दिया। जिस से उसकी मौत हो गई।
परवेज के पिता मो. हारूण ने पुलिस को बताया कि नेहाल नशेड़ी प्रवृति का युवक है। विवाद के बाद उसने परवेज के सिर पर लाठी मार दी, जिससे नेहाल जमीन पर गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।








