spot_img

सिर में कील और आंख पर जख्म, BHAGALPUR को लगी अपराधियों की नजर: ढाई साल के मासूम अगवा, सिर में कील ठोकी, गला घोंटकर हत्या | घर में छोटे भाई के जन्म पर छठी समारोह | क्रूरता की हद

Bhagalpur Child Murder: बिहार के भागलपुर में गोतियारी विवाद ने ली मासूम की जान। सोते हुए अगवा कर ढाई साल के आदित्य कुमार को बेरहमी से मारा गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Child Murder: सिर में कील और आंख पर जख्म, BHAGALPUR को लगी अपराधियों की नजर: ढाई साल के मासूम अगवा, सिर में कील ठोकी, गला घोंटकर हत्या | घर में छोटे भाई के जन्म पर छठी समारोह | क्रूरता की हद |परिवार का पट्टीदार परिवार से लंबे समय से झगड़ा चला आ रहा है |घटनास्थल से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं| जिस रात यह घटना हुई, उसी शाम घर में तीसरे बच्चे के जन्म की खुशी में छठी कार्यक्रम था। रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ के कारण … पढ़िए विस्तार से

- Advertisement -

बिहार के भागलपुर में एक ढाई साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पिता से पुराने विवाद का बदला लेने के लिए दरिंदों ने बच्चे के सिर में लोहे की कील ठोकी, आंख पर वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

- Advertisement -

नाथनगर के लालूचक इलाके से देर रात करीब ढाई बजे सोते समय बच्चे आदित्य कुमार को अगवा किया गया था। उसके छोटे भाई के जन्म पर घर में छठी समारोह का आयोजन था। इसी बीच, पारिवारिक विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पति की मौत, पत्नी का 'वो' आरोप जिसने सबको चौंकाया! क्या है सच्चाई?

पारिवारिक विवाद में अगवा, FIR हत्या में बदली

मृत बच्चे के पिता पांचू मंडल ने बताया कि उनके परिवार का पट्टीदार परिवार से लंबे समय से झगड़ा चला आ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Chess Tournament: भागलपुर में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महाकुंभ! 700 खिलाड़ी आएंगे बिहार

नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे के अपहरण के संबंध में दर्ज केस को अब हत्या की धाराओं में बदल दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस निर्मम Bhagalpur Child Murder में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

सिर में कील और आंख पर जख्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बच्चे का शव श्रीरामपुर घाट की तरफ मिला, जिसे उसके चाचा ने देखा। शव काफी फूल गया था और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की दाहिनी आंख पर गहरा जख्म और सिर पर लोहे की कील ठोकने जैसे निशान दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस और एफएसएल की शुरुआती जांच में उसकी जीभ बाहर निकली हुई मिली, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में शिक्षा क्रांति! 211 नए डिग्री कॉलेज, AI यूनिवर्सिटी और औद्योगिक क्षेत्र...CM Samrat का छात्रों- युवाओं को बड़ा तोहफा |विक्रमशिला से भागलपुर तक नया नक्शा

घटनास्थल से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और तरीके का पता चल पाएगा। पांचू मंडल ने बताया कि छठी कार्यक्रम की शाम को गोतिया परिवार से उन्हें धमकी भी मिली थी।

नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार ने कहा, ‘पूर्व में बच्चे के अपहरण के संबंध में दर्ज केस को अब हत्या की धाराओं में तब्दील किया जाएगा। घटना में जो लोग भी शामिल होंगे, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।’

जिस रात यह घटना हुई, उसी शाम घर में तीसरे बच्चे के जन्म की खुशी में छठी कार्यक्रम था। रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ के कारण पांचू मंडल अपने मंझले बेटे आदित्य को लेकर रात में महावीर स्थान सोने चले गए थे। गहरी नींद में होने के कारण उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Supreme Court का Supreme आदेश- छात्रों पर भारी पड़ रही तीसरी भाषा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र- CBSE को दिया बड़ा आदेश, कहा – 9वीं...

Supreme Court third language: सीबीएसई के नौवीं कक्षा में तीसरी भाषा लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने छात्रों पर अनावश्यक दबाव का हवाला देते हुए केंद्#SupremeCourt,#CBSEEducation,#StudentWelfare

दरभंगा में बड़ा एक्शन! हेल्थ सेंटर पर ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला टीम ने की पूछताछ, क्या होगी कार्रवाई?

Darbhanga News: दरभंगा के रतनपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ग्रामीणों की शिकायत के बाद 15 जुलाई को जिला स्तरीय जांच टीम पहुंची। सीएचओ और दो एएनएम से केंद्र के संचालन और स्वास्थ#DarbhangaNews,#BiharHealth,#Jale

बिहार से शराबबंदी नहीं हटेगा, होगा और बड़ा एक्शन! अब हर 2 महीने में बदलेंगे चेकपोस्ट प्रभारी, 24 घंटे होगी CCTV निगरानी और डिजिटल...

Bihar Liquor Prohibition: बिहार में शराबबंदी को और प्रभावी बनाने के लिए मद्यनिषेध विभाग ने कड़े फैसले लिए हैं। अब चेकपोस्ट प्रभारियों का हर दो महीने में तबादला होगा, साथ ही सभी चेकपोस्ट#BiharLiquorBan,#ExciseDepartment,#BiharNews

भरत एनकाउंटर पर बड़ा एक्शन: 15 पुलिसवालों को समन, जुलाई में खुलेगा सच! | जब्त की गईं सर्विस पिस्टल | निर्णायक मोड़, जानिए –...

Bihar Encounter: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। जगदीशपुर एसडीओ, तत्कालीन डीएसपी समेत 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ग#BiharEncounter,#BhojpurNews,#PoliceAccountability