Prabhas Ranjan। Darbhanga News। देखें VIDEO | LNMU के कर्मी Madhubani के Indra Lal Yadav की गोली मारकर हत्या| बाइट: प्रभास कुमार,मृतक के परिजन| राम देव यादव, मृतक के पिता| देखें VIDEO|
मिथिला विवि के लाइब्रेरी कर्मी इंद्र लाल यादव की हत्या
Darbhanga LNMU worker Indra Lal Yadav of Madhubani shot dead। दरभंगा मधुबनी में फिर एकबार जमीनी खूनी खेल खेली। बड़ी वारदात जमीनी विवाद को लेकर सामने आया है। यहां, मिथिला विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी में कार्यरत कर्मी राम देव यादव के पुत्र इंद्र लाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

बातचीत के दौरान बाइक से पहुंचे हमलावर ने मार दी गोली
जानकारी के अनुसार, वारदात की वजह आपसी जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वह भी
महज छह धुर जमीन को लेकर पिछले कई समय से विवाद की जड़ खूनी खेल का आकार ले रहा था। आज विवाद में हत्या की बड़ी खेल खेली गई।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को अपने विश्व विद्यालय लाइब्रेरी से काम के बाद वह देर शाम गांव पहुंचे थे। कुछ ग्रामीणों से बात कर ही रहे थे कि इसी बीच बाइक से रितेश यादव पहुंचे। पिस्टल निकाल कर गोली मार दी। मौके से फरार हो गए।
मधुबनी बिस्फी के हनुमाननगर के रहने वाले थे इंद्र लाल
मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर के रहने वाले इंद्र लाल यादव और रितेश यादव के बीच जमीनी विवाद में ऐसी विभत्स वारदात की कल्पना किसी ने नहीं की थी। क्योंकि, दोनों पड़ोसी हैं।
मगर, पिछले कई महीनों से दोनों सिर्फ छह धुर जमीन को लेकर आपस में तनातनी पर उतारू थे। परिजनों ने बताया कि इंद्र लाल को छह से सात गोली मारी गई। उन्हें लेकर परिजन डीएमसीएच पहुंचे लेकिन देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

