spot_img

Darbhanga में 3 दिन की बारिश, रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक कहां हुआ आवागमन ठप? जगह-जगह गिरे पेड़-बिजली के पोल…अंधेरा

spot_img
- Advertisement -

केवटी। प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर वर्षा और शनिवार की रात तेज हवा तथा मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

- Advertisement -

जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया, जबकि बिजली पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

- Advertisement -


सड़कों पर जलजमाव से लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 'खूनी पंचायत' का खूनी अंजाम: रॉड से हमला, दुकान में लूटपाट - तोड़फोड़!

रनवे-रैयाम मार्ग पर आवागमन ठप

शनिवार की रात तेज हवा और बारिश के दौरान रनवे-रैयाम मार्ग पर रनवे चौक से पूरब एक्यूलिप्टस का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।


उसी पेड़ की चपेट में आने से दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे करीब 100 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत की हदें पार! राशन लेने जा रही महिला को घेरकर पीटा, चेन छीनी, कपड़े तक फाड़े


रविवार की सुबह पेड़ काटकर हटाने के बाद आवागमन और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक सड़क पूरी तरह बंद रही।

कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर और पोल क्षतिग्रस्त

पैगंबरपुर और दिघियार के बीच चार पोल और एक ट्रांसफार्मर गिर जाने से करीब 150 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही।


इटहरवा गांव में भी एक पोल गिरने से 100 उपभोक्ताओं की बिजली बंद रही।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल पदाधिकारी परिमल की भावुक विदाई: खिलाड़ियों ने कहा- 'आपका समर्पण भूलेंगे नहीं!'


वहीं, पैगंबरपुर के कोयला पोखर के पास 11,000 वोल्ट के तार पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से भी घंटों आपूर्ति ठप रही।

रनवे, इटहरवा और पैगंबरपुर कोयला पोखर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


वहीं पैगंबरपुर पूर्व-दिघियार के बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति शुरू की गई है, और ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य जारी है।

सड़कों पर जलजमाव से यातायात प्रभावित

लगातार वर्षा के कारण पैगंबरपुर से दड़िमा, पैगंबरपुर से दिघियार, रैयाम-रनवे मार्ग, नया गांव दक्षिण से उत्तर बसौली जाने वाली सड़क के नयागांव तथा खिरमा गांव में जगह-जगह जलजमाव हो गया है।


इससे लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident