spot_img

Darbhanga के केवटी पंचायत समिति से अनुपस्थित पदाधिकारियों के कटेंगे वेतन, पूछे जाएंगें शोकॉज

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित सभागार में काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई।अध्यक्षता प्रमुख सोनी देवी एवं संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह पंचायत राज पदाधिकारी जय प्रकाश मंडल ने की।

- Advertisement -

करीब चार  घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में सर्वप्रथम विधायक डा. मुरारी मोहन झा ने प्रखंडस्तरीय विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने व एक दिन का वेतन स्थगित करने का प्रस्ताव दिया जिस पर सभी सदस्यों की सहमति हुई।

- Advertisement -

वहीं विधायक ने अगले पंचायत समिति की बैठक से बैंक के पदाधिकारियों को बुलाए जाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी सह पंचायत राज पदाधिकारी को दिया। इसके बाद गत बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की गई। और, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व समीक्षा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में Senate Meeting चांसलर की अध्यक्षता में सीनेट बैठक, तैयारी अंतिम चरण में...आएंगे गवर्नर सैयद अता हसनैन

बैठक में पन्द्रहवीं व षष्टम् वित्त आयोग की योजनाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रों,जविप्र, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन उपयोगी कार्यो, मनरेगा योजना, लोहिया स्वच्छता मिशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विभाग में किसानों की समस्याएं , दाखिल खारिज की समस्याएं से संबंधित क्रिया कलापों व पंचायत समिति भवन निर्माण आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुए बारी-बारी इसकी समीक्षा कर कई प्रस्ताव पारित किया गया।

पंसस जगदीर यादव ने केवटी पंचायत की बंद पड़ी राजकीय नलकूप की मुद्दा उठाया और किसान हित में इसे शीध्र चालू करने की मांग विभाग के अधिकारी से की। नयागांव पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य रमेश दास व छाछा पचाढ़ी के पंचायत समिति सदस्य शत्रुधन साह एवं लालगंज के पंचायत समिति सदस्य मो. सगीर ने वर्षवार योजनाओं की सूचि की मांग सदन के माध्यम से की।

कार्यपालक पदाधिकारी सह पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा वर्षवार योजनाओं की सदन को दी गई। साथ ही दोनों पंचायत समिति सदस्य ने सदन में योजनाओं से संबंधित लंबित संचिकाओं को शीध्र खोलने का भी मुद्दा उठाया।

पिंडारूच के पंचायत समिति सदस्य सीता कान्त झा ने उपभोक्ताओं के विधुत विपत्र में त्रुट्टी का मामला उठाया। कनीय विधुत अभियंता, केवटी प्रशाखा कमलेश कुमार ने उपभोक्ताओं के विधुत विपत्र संबंधित शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक महीने के द्वितीय शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में विशेष कैम्प आयोजित किये जाने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, 'पीएम सूर्य घर' से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप, 28 लोगों को मिलेगा लाभ

शेखपुरदानी पंचायत के मुखिया एहसान कुरैशी ने उनके पंचायत में कितने आंगनवाड़ी केंद्र है कि जानकारी मांग की। वहीं बिजली की समस्या का भी मामला उन्होंने सदन में उठाया। दिधियार के पंचायत समिति सदस्य मो. शहबाज आलम ने आशा के रिक्त पद पर शीध्र बहाली की मांग की।

बैठक में उप प्रमुख धर्मशीला देवी, बीडीओ रुखसार, प्रभारी सीओ चंदन कुमार, सीएचसी, केवटी – रनवे के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. निर्मल कुमार लाल, मनरेगा के पीओ अमित कुमार वर्मा,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. रमेश प्रसाद रमण , रैयाम थानाध्यक्ष विनय कुमार व केवटी थाना केदारोगा विकास मंडल आदि के अलावा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...