Madhubani News| देखें VIDEO| मजदूरी मांगनें पर कंपनी के मैनेजर और कर्मियों ने पत्नी-पुत्र के सामने तीन मंजिले छत से नीचे फेंका, मजदूर की मौत, देखें VIDEO|
बड़ी खबर है मधुबनी के झंझारपुर से। यहां, प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर एवं कर्मियों ने महज 600 रुपए के लिए मजदूर की जान ले ली है। मैनेजर ने कर्मियों के सहयोग से पत्नी और पुत्र के सामने खौफनाक करतूत को अंजाम दिया है। जहां, मजदूरी मांगने पर तीन मंजिल छत से मौत के मुंह में धकेलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक स्व.काशी राम मंडल के 35 वर्षीय पुत्र झोटाई मंडल झंझारपुर के बेलारही गांव का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस ने मैनेजर समेत चार कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। देखें VIDEO|

Madhubani News| झंझारपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर
झंझारपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे एक मजदूर (Laborer murdered by throwing him from roof for demanding wages in Madhubani) को महज 600 रुपए मजदूरी मांगने पर कंपनी के मैनेजर एवं कर्मियों ने मारपीट कर तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे मौत के मुंह में धकेल दिया जिससे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक मंजर मृतक की पत्नी और पुत्र के सामने घटी।
Madhubani News| पत्नी को क्या पता था कि मैनेजर आज उसके पति का काल बन जाएगा
पत्नी को क्या पता था कि मैनेजर आज उसके पति का काल बन जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक सहित चार कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य कर्मी फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Madhubani News| झोटाई मंडल के साथ बड़ी क्रूरता
मृतक मजदूर की पहचान झंझारपुर नगर परिषद के बेलाराही वार्ड नंबर -11 निवासी स्व.काशी राम मंडल के 35 वर्षीय पुत्र झोटाई मंडल के रूप में हुई है। घटना आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे आस पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 स्थित ओशो नगरी के गंगन झा कैंपस के राहुल झा के मकान में डीजेटी फाइनेंस कंपनी का दफ्तर संचालित है।
Madhubani News| बकाया मजदूरी मांगने की ऐसी सजा
मकान के दूसरे एवं तृतीय तल्ला पर कंपनी का दफ्तर है, जिसमें बेलारही के झोटाई मंडल और उसकी पत्नी रीता देवी महज चार हजार के मासिक वेतन पर छह माह से कर्मियों का खाना बनाने और दफ्तर में साफ-सफाई का काम करते थे। दो दिन पहले कंपनी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार यादव की ओर से मजदूर दंपती को काम से हटा दिया गया। आज मजदूर दंपती अपने पुत्र सोहन कुमार के साथ बकाया मजदूरी मांगने गया था।
Madhubani News| शाखा प्रबंधक संतोष कुमार यादव जो मोतिहारी जिले का रहने वाला है
जहां शाखा प्रबंधक संतोष कुमार यादव जो मोतिहारी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है उनके साथ कुछ कहासूनी हुई और शाखा प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने अपने अन्य सहयोगी कर्मी के साथ मिलकर मजदूर झोटाई मंडल को मारपीट करते हुए दूसरे तल्ला से तीसरे तल्ला पर ले गया और वहां छत से नीचे फेंक दिया।
Madhubani News| खून से लथपथ गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को
मजदूर झोटाई मंडल की पत्नी और उसके पुत्र देखते रह गए, पत्नी और बेटे के सामने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, पुलिस ने खून से लथपथ गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों की मदद से शाखा प्रबंधक संतोष कुमार यादव सहित चार कर्मियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य कर्मी भागने में सफल रहा।
Madhubani News| इसने दिया खौफनाक अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी में शाखा प्रबंधक संतोष कुमार यादव के अलावा कैशियर भास्कर प्रकाश मधुबनी, फील्ड वर्कर समस्तीपुर का सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर का विमल कुमार, दरभंगा का मुकेश कुमार, राहुल कुमार, जयनगर का हरिशंकर कुमार और समस्तीपुर का ही राहुल गिरी और अखिलेश कुमार काम करता है। जिसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतक मजदूर की पत्नी रीता देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Madhubani News| डीएसपी पवन कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया
मौके पर पहुंचकर डीएसपी पवन कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। दो थानों की पुलिस बुलाई गई थी। पूरा अनुमंडल अस्पताल पुलिस से भरा हुआ था। अररिया संग्राम थाना पुलिस एवं झंझारपुर आरएस के पुलिस बल तैनात थे। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि इस कांड में संलिप्त सभी फाइनेंस कर्मियों को गिरफ्तार कर जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।

