spot_img

समस्तीपुर में ईद के लिए कपड़ा लेने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

मस्तीपुर में ईद से पहले बड़ी वारदात हुई है जहां ईद का कपड़ा लाने गए युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वारदात जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र की नयानगर पंचायत के मोहद्दीनपुर गांव की है जहां 28 वर्षीय मो.परवेज की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, परवेज ने ईद को लेकर अपने घर के समीप स्थित दर्जी को सिलने के लिए कपड़ा दिया था। शनिवार देर शाम वह कपड़ा लाने के लिए दर्जी की दुकान पर गया। वहां मौजूद युवक नेहाल से उसकी बाताबाती शुरू हुई जो मारपीट में बदल गयी।

- Advertisement -

विवाद होने पर एक नशेड़ी युवक ने उसके सिर पर लाठी मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। परवेज के पिता मो. हारूण ने पुलिस को बताया कि नेहाल नशेड़ी प्रवृति का युवक है। विवाद के बाद उसने परवेज के सिर पर लाठी मार दी, जिससे नेहाल जमीन पर गिर गया। उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में युवक के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। थानाध्यक्ष ने भी बताया कि दर्जी की दुकान के समीप मो. नेहाल और मो. परवेज में पहले बाताबाती हुई जो मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही मो. नेहाल ने परवेज के माथे पर लाठी से वार कर बेहोश कर दिया। जिस से उसकी मौत हो गई।

परवेज के पिता मो. हारूण ने पुलिस को बताया कि नेहाल नशेड़ी प्रवृति का युवक है। विवाद के बाद उसने परवेज के सिर पर लाठी मार दी, जिससे नेहाल जमीन पर गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: विजय चौधरी का बड़ा ऐलान, बाढ़-सूखे से निपटने का मास्टरप्लान तैयार!

Bihar Government: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बाढ़ और सूखे से निपटने की नई रणनीति, केंद्रीय सह#BiharGovernment,#VijayChaudhary,#FloodManagement

दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में धान रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी बिजली गुल होने से सिंचाई का काम प्रभावित हो#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#ElectricityCrisis

बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..’नवतुरिया आगा आबू’ !

Bihar Nagarjun Jayanti: बिहार सरकार ने जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया है। उनके पैतृक गांव तरौनी में भव्य आयोजन हुआ, जहां बेनीपुर विधायक प्रोफेसर विनय चौधर#BiharNagarjunJayanti,#DarbhangaNews,#VinayChoudhary

बिहार सरकार पर आनंद मोहन का बड़ा हमला: क्या नीतीश से रिश्ते के बावजूद बढ़ेंगी राजनीतिक चुनौतियां?

Bihar Politics: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नालंदा में बिहार की राजनीति और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से पारिवारिक संबंध बताते हुए भी सत्ता परिवर्तन, विभाग#BiharPolitics,#AnandMohan,#NitishKumar