spot_img

‘किंग’ में एक्शन का डबल डोज! बेटी सुहाना को खुद शाहरुख खान दे रहे ट्रेनिंग, फराह खान ने खोला राज

spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ख़ास है. उनके साथ पहली बार उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी एक्शन अवतार में नजर आएंगी. सवाल ये है कि सुहाना को इतनी खतरनाक एक्शन ट्रेनिंग आखिर दे कौन रहा है? इसका खुलासा इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती ने कर दिया है.

- Advertisement -

फिल्म ‘किंग’ में बाप-बेटी की धांसू जोड़ी

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाते नजर आएंगे. उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म में पहली बार यह बाप-बेटी की जोड़ी एक्शन करते हुए दिखेगी. शाहरुख खान का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें वह ज़बरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दिए हैं.

- Advertisement -

एक्शन में सुहाना, पापा शाहरुख दे रहे ट्रेनिंग

अब खबर है कि फिल्म में सुहाना खान भी एक्शन सीक्वेंस करती दिखेंगी, और इसके लिए उन्हें कोई और नहीं, बल्कि खुद किंग खान ट्रेनिंग दे रहे हैं. सुहाना खान को एक्शन की बारीकियां सिखाने की जानकारी बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और शाहरुख की ख़ास दोस्त फराह खान ने दी है. फराह हाल ही में एक कार्यक्रम के लिए दुबई गई थीं, जहां उन्होंने बातचीत के दौरान यह बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शाहरुख अपनी बेटी को एक्शन के लिए पर्सनली ट्रेन कर रहे हैं.

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तारीफ करती हैं. फराह कहती हैं कि आर्यन ने बहुत ही शानदार सीरीज बनाई है. इसके बाद सुहाना की बात करते हुए वह उन्हें बेहद मेहनती बताती हैं और ‘किंग’ में उनकी मौजूदगी का जिक्र करती हैं. मंच पर शाहरुख खान को देखकर फराह ने इशारों में कहा, “मुझे पता है कि तुम उसे एक्शन के लिए ट्रेनिंग दे रहे हो.”

सुहाना का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट ‘किंग’

सुहाना खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से की थी. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना और मिहिर आहूजा जैसे कई कलाकार नजर आए थे. ‘किंग’ सुहाना का दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिससे वह बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं.

यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘किंग’ में शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब ‘मिशन मोड’ में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक...

Bihar University Degree: बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटीज में डिग्री के लिए भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लोक भवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को 'मिशन मोड' में लंबित डिग्रियां बांटने का निर्#BiharUniversityDegree,#BiharEducation,#LokBhawan

लालू परिवार ने छोड़ा ‘सियासी गढ़’: 10 सर्कुलर रोड से निकले लालू प्रसाद, बिहार में अब क्या होगा?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से जुड़े 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने खाली कर दिया है। यह एक राजनीतिक युग के अंत का प्र#BiharPolitics,#LaluRabri,#TejashwiYadav

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

Patna News: पटना साहिब रेलवे स्टेशन को अब सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा. नई चार-लेन सड़क का काम जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यात्रा का समय घटेगा.#PatnaNews,#JPGangaPath,#BiharRoadProject

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope