समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां, समस्तीपुर में पंचायत समिति सदस्य का प्रमाण पत्र छीनकर विरोधी भाग गया। इसके बाद जो हुआ वह सदर मुख्यालय को भारी पड़ गया। समिति सदस्य के समर्थकों ने वहां जमकर बवाल काटा। इसके बाद समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ (Samastipur-Darbhanga main road) पर जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में पंचायत समिति सदस्य का प्रमाण पत्र छीनकर विरोधी की ओर से भागने पर सदर अनुमंडल कार्यालय के बाहर जमकर बवाल हुआ है, जहां पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया है।

मामला पूसा प्रखंड प्रमुख चुनाव से जुड़ा है जहां चुनाव प्रक्रिया के दौरान दूसरे पक्ष के समर्थकों द्वारा पंचायत समिति सदस्य का प्रमाण पत्र छिनने पर मामला बिगड़ गया।
इस दौरान विरोधियों की ओर से प्रमाणपत्र गायब कर दिया गया। इससे उक्त पंचायत समिति सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते। इसके बाद आक्रोशित सदस्य व उनके समर्थकों का जमकर बवाल किया। वहीं, समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को जामकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी, पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के उपर हल्का बल का प्रयोग किया।

