मुख्य बातें: बेनीपट्टी एकतारा की कोमल जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी, परौल के मुखिया सुनील कुमार की पुत्री हैं ग्यारह वर्षीय कोमल, मिल रही बधाई, देशज टाइम्स फोटो कैप्शन: उत्तीर्ण छात्रा कोमल कुमारी को मिठाई खिला बधाई देते सांसद डॉ.अशोक यादव
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी प्रखंड के परौल पंचायत के एकतारा गांव की बिटिया कोमल कुमारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। कोमल की सफलता से गांव में खुशी का माहौल कायम है। लोग उन्हें और उनके माता-पिता समेत परिजनों तथा रिश्तेदारों को बधाई दें रहे हैं।






जानकारी के अनुसार कोमल कुमारी परौल पंचायत के मुखिया तथा पैक्स अध्यक्ष व एकतारा गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री हैं। कोमल कक्षा छह की छात्रा हैं। वह घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
कोमल 8 जनवरी को आयोजित किये गये सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में सम्मलित हुई थी। जिसका परीक्षा परिणाम 30 मई के आसपास आया था। वहीं, 29 मार्च को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।
इस परीक्षा में भी कोमल सम्मलित हुई थीं। जिसका परीक्षा परिणाम 21 जून को आया था। कोमल दोनों प्रवेश परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ उतीर्ण हुई हैं। इतना ही नही कोमल को सैनिक स्कूल हरियाणा में पठन पाठन के लिए चयनित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोमल चिकित्सक बनकर समाज सेवा करना चाहतीं हैं। इधर, कोमल की सफलता पर उनके पिता सुनील कुमार व माता किरण कुमारी काफी खुश हैं। दूसरी ओर मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ. अशोक यादव ने कोमल के घर पर पहुंच उसे मिठाई खिला सफलता के लिए बधाई दी है। वहीं, देशज टाइम्स परिवार की ओर से भी कोमल को हार्दिक बधाई…बिटिया हो तो कोमल जैसी।








