Darbhanga News| देखें VIDEO | स्वतंत्रता दिवस पर बिरौल होगा झंकृत, नृत्य की छंटाओं में झलकेगी देश की विरासत, सांस्कृतिक कार्यक्रम की बड़ी तैयारी, एसडीओ उमेश कुमार भारती की नई पहल, देखें VIDEO |
बिरौल में इसबार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास और अलग होने वाला है। जहां, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने पहली बार इस अनुमंडल में एक नई पहल की है। जहां, आगामी पंद्रह अगस्त को (Cultural programs will be held in Biraul, Darbhanga on Independence Day) अनुमंडल प्रशासन बिरौल के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू है। स्वयं एसडीओ श्री भारती इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। देखें VIDEO |

Darbhanga News| देखें VIDEO| प्रसाद चित्रालय बिरौल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का दिनभर चला पूर्वाभ्यास
जानकारी के अनुसार, प्रसाद चित्रालय बिरौल में इस भव्य सांस्कृति कार्यक्रम की तैयारी का पूर्वाभ्यास मंगलवार से शुरू हो गया है। जहां, स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर शाम 4:00 बजे अपराह्न से 7:00 बजे अपराह्न तक यह सांस्कृतिक देशभक्ति से लबरेज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Darbhanga News| स्क्रीनिंग कमेटी ने दिया अंतिम रूप, निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे बनेंगे सांस्कृतिक दूत
जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम दिया गया। इसमें पंद्रह विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता होगी। जहां, निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने में अपनी भागीदारी देंगे।
Darbhanga News| एसडीओ उमेश कुमार भारती स्वंय थे स्क्रीनिंग में मौजूद, कार्यक्रम को मिला अंतिम रूप
अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत म्यूजिक शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनुमंडल के पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। आज अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने स्वयं इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

