Muzaffarpur Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में बुधवार देर रात भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में भारी अफरातफरी मच गई।
Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले..अभी पढ़ें
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था, लेकिन लपटों की भयावहता को देखते हुए भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।






चांदनी चौक पर आग का तांडव
चांदनी चौक का इलाका देर रात आग की लपटों से धधक उठा। प्लास्टिक गोदाम होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।







