spot_img

सोशल मीडिया पर ‘गंदी हरकत’ करने वालों की खैर नहीं! बिहार पुलिस ने 4 महीने में 823 URL हटाकर 16 को दबोचा

Bihar Police Social Media Action: मार्च से जून 2026 के बीच बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 453 टेकडाउन नोटिस जारी किए गए, जिससे 823 URL हटाए गए.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है. मार्च से जून 2026 के बीच चार माह में राज्यभर में ऐसे मामलों में 128 प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की गई हैं. इस कार्रवाई के तहत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे थे.

- Advertisement -

अभियान में 823 आपत्तिजनक URL हटाए गए, 9 हैंडल बंद

बिहार पुलिस की साइबर इकाइयों ने इस अवधि में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सेवा प्रदाताओं को 453 टेकडाउन नोटिस जारी किए. इन नोटिसों के जरिए कुल 856 आपत्तिजनक यूआरएल (URL) हटाने का अनुरोध किया गया था, जिनमें से 823 यूआरएल सफलतापूर्वक हटा दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त, 9 सोशल मीडिया हैंडल, आईडी और चैनलों को भी बंद कराया गया है. इन हैंडल के माध्यम से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों, आम नागरिकों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भ्रामक तथा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

अफवाह फैलाने वालों को बिहार पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों और अन्य गणमान्य लोगों से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैलने वाली नकारात्मक और हानिकारक सामग्री पर अंकुश लगाना है, ताकि सामाजिक सौहार्द और व्यक्तिगत गरिमा बनी रहे.

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, भ्रामक सूचना प्रसारित करने या किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

- Advertisement -

नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की सूचना तत्काल साइबर थाना या स्थानीय पुलिस को दें. बिहार पुलिस सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने और ऑनलाइन माहौल को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहेगी.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में मौसम ने ली करवट! झमाझम बारिश से मिली गर्मी से बड़ी राहत, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Weather Update: सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिली है। यह बारिश धान की नर्सरी और मक्का की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई ह#SiwanWeather,#BiharRain,#FarmersHope

बिहार में मौसम का डबल अटैक: भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, क्या आप हैं तैयार… बड़ा बदलाव?

Bihar Monsoon: बिहार में पहले मानसून कमजोर पड़ा, जिससे 50% बारिश की कमी हुई। अब IMD ने 30 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना में स्कूल बंद#BiharMonsoon,#BiharWeather,#PatnaNews

नेपाल की बाढ़ चेतावनी! कोसी बराज पर काम: बिहार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? जानिए – 30 जून और 1 जुलाई की भविष्यवाणी?

Bihar Kosi Barrage: नेपाल सरकार की बाढ़ चेतावनी के बीच सुपौल के कोसी बराज पर चल रहा रखरखाव कार्य स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मानसून के पीक सीजन में फाटकों पर काम#BiharKosiBarrage,#KosiFlood,#SupaulNews

दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 76 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा नेता उदय नारायण साह की ट्रेन से कटकर म#DarbhangaNews,#BiharTrainAccident,#UdayNarayanSah