spot_img

खगड़िया में सुबह-सुबह 4 बाइक सवार अपराधियों की खूनी खेल! दिनदहाड़ युवक की गोली मारकर हत्या

Khagaria Murder: फुलतौड़ा पुल के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार चार हमलावरों ने जंगली पटेल को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है।

spot_img
- Advertisement -

Khagaria Murder: बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। अलौली थाना क्षेत्र के फुलतौड़ा पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक जंगली पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

- Advertisement -

दिनदहाड़े वारदात, पुलिस की जांच जारी

अलौली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह फुलतौड़ा पुल के पास एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर जंगली पटेल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की आशंका जता रही है।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद एक बड़ी वजह हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga NH-27 Accident दरभंगा NH-27 बना मौत का रास्ता! मधुबनी के रिटायर्ड GST अधिकारी दंपति घायल, लोग बोले- कब जागेगा प्रशासन?

इस घटना ने खगड़िया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! पटना के इस इलाके में जमीन खरीद-बिक्री शुरू, अब नहीं रुकेगा विकास

Patna News: बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस फैसले से लाखों किसानों#PatnaNews,#BiharLand,#UrbanDevelopment

दरभंगा के गन्ना किसानों के लिए बुरी खबर! सर्वर ने बढ़ाई मुसीबत, कहीं छूट न जाए रैयाम चीनी मिल के लिए आखिरी मौका|BAO प्रेमनाथ...

Darbhanga Sugarcane Farmers: दरभंगा के जाले प्रखंड में गन्ना किसानों का पंजीकरण सर्वर की धीमी गति से प्रभावित हो रहा है। 2 अगस्त तक ही पंजीकरण का आखिरी मौका है, लेकिन सैकड़ों किसान बिना पंज#BiharNews,#DarbhangaFarmers,#SugarcaneRegistration

Bihar RERA ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ CM Samrat का बड़ा फैसला: अब घर खरीदना होगा आसान, RERA में होंगे ये बदलाव- होगी डिजिटल मॉनिटिरिंग!

Bihar RERA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार RERA की कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घर खरीदारों के हितों को सर्वोच्च प्रा#BiharRERA,#SamratChoudhary,#HomeBuyers

Darbhanga Benipur Hospital बेनीपुर अस्पताल में कई चिकित्सक-कर्मी मिले एब्सेंट | MLA ने देखा गंदगी का ढेर, भड़के चौधरी ने दिए तुरंत सुधार के...

Benipur Hospital: दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी के औचक निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। गंदगी, अनुपस्थित डॉक्टर और पोषण के#BenipurHospital,#DarbhangaNews,#BiharHealth