राजीव सिंह, सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आखिरकार लंबे अंतराल के बाद सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय को नया बीडीओ मिल ही गया। लंबे समय से सिंहवाड़ा में स्थाई बीडीओ का पद रिक्त था। इससे विकासात्मक कार्यों को अमल में लाने में जनप्रतिनिधियों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं, आम लोग भी सही से कार्यों का निष्पादन नहीं करवा पा रहे थे। अब नए बीडीओ के रूप में उन्हें अनुभवी और तेजतर्रार अफसर मिल गया है।
जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर अमरेंद्र कुमार पंडित को बिहार सरकार ने पदस्थापित किया है। जल्द ही अमरेंद्र कुमार पंडित योगदान देकर यहां की कार्यसंस्कृति को अपने अनुभव से अग्रसारित करेंगे।






वर्तमान में मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में तैनात थे। अब कटरा ब्लाॅक में बीडीओ के पद पर डॉ. शशि प्रकाश की पदस्थापना की गई है।
वहीं, केवटी व सिंहवाड़ा में कार्यरत बीडीओ महताब अंसारी का स्थानांतरण समस्तीपुर के वारिस नगर प्रखंड में किया गया है। सिंहवाड़ा के नव पदस्थापित बीडीओ अमरेंद्र कुमार पंडित जुलाई के प्रथम सप्ताह में कार्य भार ग्रहण करेंगे।
लंबे समय से सिंहवाड़ा में स्थाई बीडीओ का पद रिक्त होने से जनप्रतिनिधि व आम जनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, मुखिया अमृत चौरसिया, दिनेश महतो, महेश झा, रमेश भगत, परशुराम यादव, अनवरी खातून, रूखसाना खातून, शहनवाज बाबर, अमजद अब्बास, लतीफुर रहमान, गणेश चौबे, अनिल मिश्र ने नए बीडीओ श्री पंडित को बधाई दी है।








