spot_img

दरभंगा में गोवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Goa के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की हत्या में बहेड़ी से रणवीर धराया

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। हत्या के एक मामले में गोवा पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक को शाहगंज मोहल्ले से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।

जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में लहेरियासराय पुलिस की टीम उन्हें मदद कर रही थी। गिरफ्तार युवक बहेड़ी थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रणवीर कुमार यादव है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

इसकी पुष्टि लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने की है। रणवीर पर गोवा में एक सेवानिवृत पुलिस कर्मी की हत्या करने का आरोप है। रणवीर पुलिस को चकमा देने के लिए शाहगंज में एक किराए के मकान में रह रहा था। लेकिन, गोवा पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपित के किराए के मकान तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

जहां से वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागकर दरभंगा आ गया था। गोवा पुलिस ने रणवीर के एक रिश्तेदार को भी गोवा से गिरफ्तार किया है। हालांकि, गोवा पुलिस कुछ भी बताने से परहेज किया। कहा अभी अनुसंधान चल रहा है। फिलहाल, कुछ कहना उचित नहीं होगा। इधर, लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। छापेमारी में सिर्फ सहयोग किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia