spot_img

दरभंगा में जल संसाधन मंत्री Sanjay Kumar Jha ने कहा, सिर्फ विकास ही मेरे एजेंडे में, मिथिलांचल को बनाएंगें सिंचाई का हब

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने कहा कि विकास के मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए सभी दलों के लोगों को एक प्लेटफार्म पर आकर विकास के काम में जुट जाना चाहिए।

- Advertisement -

वे शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के जरिसो गांव के जीवछ नदी में नवनिर्मित छठ घाट का लोकार्पण कर रहे थे। मंत्री श्री झा ने इस दौरान कहा कि दरभंगा से मेरा पुराना लगाव रहा है और यह मेरा कर्म क्षेत्र रहा है। मंत्री बनने से पूर्व भी मैं हमेशा यहां के विकास में तत्पर रहा हूं। और खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से इस विभाग का दायित्व मिला है तो इसे मैं चैलेंजिंग के रूप में लिया है।

- Advertisement -

खासकर संपूर्ण मिथिलांचल को बाढ़ सुखाड़ से निजात दिलाने के लिए दिन रात मेहनत में जुटा हुआ हूं और उसका प्रतिफल भी सामने आने लगी है। कमला बलान नदी के दोनों बांध पर पक्की सड़क का निर्माण कर तटबंध को सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से...
इधर, दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बागमती नदी के दायीं ओर वाजिदपुर वार्ड 23 में पक्का कटाव निरोधक कार्य का विधिवत शिलान्यास जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने किया। इस स्थल पर ही चार छठ घाट का निर्माण कार्य भी होगा। शिलान्यास के दौरान ही शहर के विधायक संजय सरावगी के अनुरोध पर मंत्री श्री झा ने 100 मीटर अतिरिक्त निर्माण कार्य बढ़ाने का निर्देश दिए। इस तरह अब कुल 600 मीटर पक्का कटाव निरोधक का निर्माण होगा।
दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बागमती नदी के दायीं ओर वाजिदपुर वार्ड 23 में पक्का कटाव निरोधक कार्य का विधिवत शिलान्यास जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने किया। इस स्थल पर ही चार छठ घाट का निर्माण कार्य भी होगा। शिलान्यास के दौरान ही शहर के विधायक संजय सरावगी के अनुरोध पर मंत्री श्री झा ने 100 मीटर अतिरिक्त निर्माण कार्य बढ़ाने का निर्देश दिए। इस तरह अब कुल 600 मीटर पक्का कटाव निरोधक का निर्माण होगा।

बेनीपुर में मंत्री श्री झा ने साथ ही कहा कि छोटे-छोटे नदियों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ मृतप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए विभाग की ओर से तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं और हमेशा अपने क्षेत्र के लिए मेरे समक्ष भी काम के लिए प्रयासरत रहते हैं। और इनके प्रयास से इनके की ओर से दिए हुए लगभग सभी कामों को पूरा कर चुका हूं लेकिन इनका अपेक्षा कुछ और अधिक है जिसे मैं जल्द ही पूरा करने जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन का सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने हर घर बिजली, हर घर नल जल योजना, हर गली नाली योजना, पोशाक योजना, साइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं को निश्चित समय के तहत पूरा किया ठीक उसी तरह जल संसाधन विभाग के माध्यम से हर खेत को पानी इस पंचवर्षीय में पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

इसके लिए द्रुतगति से कार्य किया जा रहा है। पश्चिमी कोसी नहर जो मधुबनी जिले के सकरी तक ही सीमित था उसे संपूर्ण दरभंगा जिले को शामिल करते हुए समस्तीपुर के भी चार प्रखंड को शामिल किया जा रहा है, जो कि आने वाले दिनों में सिंचाई के मामले में मिथिलांचल के लिए सबसे बड़ी परियोजना साबित होगी।

इस दौरान उन्होंने उक्त नदी में उराहीकरण एवं घाट निर्माण की जानकारी जानकारी ली तो कार्यपालक अभियंता  सुहेल अहमद ने बताय बताया कि इसमें कुल 15 घाट स्वीकृति हैं जिसमें 10 घाटों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है शेष 5 घाट का निर्माण 31 मई से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा । इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी ने मंत्री श्री झा का स्वागत करते हुए कहा कि मिथिलांचल में विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध संजय झा जी अपने अल्प समय में विकास की जो लकीर खींची है वह आने वाले समय में संपूर्ण मिथिलांचल के लोग लाभान्वित होंगे और यह हमेशा के लिए विकास पुरुष के रूप में जाने जाएंगे।श्री झा पहले ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। इस विभाग द्वारा घाट का निर्माण अपने आप में काबिले तारीफ है ।उन्होंने इस दौरान कुछ बचे  कार्यों में लवानी जमीन दारी बांध एवं पोहद्दी चौड़ी से जल निकासी का कार्य को भी प्राथमिकता में लेने का अनुरोध किया।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘ दोबारा होगी परीक्षा ‘ बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया ‘खेल’, अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला,...

Bihar TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के विजेंद्र गुप्ता को मास्टरमाइंड माना गया है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार समेत 4 राज्यों में टीमें भेज चुकी है। दोबारा#BiharTET,#PaperLeak,#VijendraGupta

बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात! 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर CM सम्राट चौधरी-गडकरी की अहम चर्चा, बदल जाएगी सड़कों की सूरत, जानिए

Bihar Infrastructure: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बिहार के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। नए पुल और आरओबी से#BiharNews,#BiharInfrastructure,#SamratChoudhary

BJP नेता गिरफ्तार! नशे में धुत होकर चला रहे थे गाड़ी, पुलिस से ‘पुराने हिसाब’ का शक

Buxar News: बक्सर में भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय उर्फ विद्रोही को नशे में कार चलाते पकड़ा गया। उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उनका पुलिस#BuxarNews,#BJPLeaderArrest,#BiharPolice

पटना में हाहाकार! तेल गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाहा, आसमान में धुएं का गुबार

Patna Fire: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक वनस्पति और रिफाइन तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, करोड़ों के नुकसान की आशंका है।#PatnaFire,#BiharNews,#Didarganj