मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में दो जून को उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को 2 लाख एवं घायल हुए व्यक्ति को 50 हजार रुपये का चेक अनुग्रह अनुदान के रूप में संबधित अंचल अधिकारियों ने सौंपा।
प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन कोषांग सह डीपीआरओ परिमल कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि बालासोर रेल दुर्घटना में जिले से मृत घोषित सात व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि के रूप में दो दो लाख रुपए का चेक हस्तगत करा दिया गया है।






इनमें पंडौल अंचल से दिलीप सदाय, झंझारपुर से सुंदर कुमार, लदनिया से जितेंद्र महतो, रहिका से राजेश कुमार यादव, बासोपट्टी से कुलदीप ठाकुर तथा राजनगर अंचल से शंकर कामत एवं सुमित कामत के परिजन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना में घायल हुए हरलाखी अंचल के फुलगेन कामत और बासोपट्टी अंचल के राम भरोस ठाकुर को 50-50 हजार रुपए का चेक अनुदान राशि के रूप में प्रदान किया गया है।








