spot_img

Madhubani में बिना चालान के ओवरलोडेड अवैध बालू लदा ट्रक जब्त

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो कैप्शन: साहरघाट थाना में जब्त ट्रक

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना पुलिस ने छापेमारी कर शुक्रवार को ओवरलोडेड व बिना परमिट के बालू लदे यूपी 78 डीएन 9512 नंबर के एक ट्रक को जब्त कर लिया।

- Advertisement -

जब्ती के बाद साहरघाट थाना की सूचना पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने जप्ती सूची बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत खनन निरीक्षक कुमार गौरव ने देशज टाइम्स को बताया कि जब्त ट्रक पर 1003 सीएफटी बालू लदा है। जो बिना वैध परमिट के ले जाया जा रहा था। इसका मूल्यांकन कर अर्थदंड आरोपित किया जाएगा।

- Advertisement -

खनन निरीक्षक कुमार गौरव ने देशज टाइम्स को बताया तीस दिनों के अंदर अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर वाहन सहित खनिज को राजसात के लिए जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि जब्त ट्रक के मालिक का पता लगाकर उन्हें सूचना दी जा रही है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इधर इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में अवैध रूप से बालू-गिट्टी ढ़ोने वाले वाहन चालकों व स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात! 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर CM सम्राट चौधरी-गडकरी की अहम चर्चा, बदल जाएगी सड़कों की सूरत, जानिए

Bihar Infrastructure: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बिहार के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की। नए पुल और आरओबी से#BiharNews,#BiharInfrastructure,#SamratChoudhary

BJP नेता गिरफ्तार! नशे में धुत होकर चला रहे थे गाड़ी, पुलिस से ‘पुराने हिसाब’ का शक

Buxar News: बक्सर में भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय उर्फ विद्रोही को नशे में कार चलाते पकड़ा गया। उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उनका पुलिस#BuxarNews,#BJPLeaderArrest,#BiharPolice

पटना में हाहाकार! तेल गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाहा, आसमान में धुएं का गुबार

Patna Fire: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक वनस्पति और रिफाइन तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, करोड़ों के नुकसान की आशंका है।#PatnaFire,#BiharNews,#Didarganj

Bihar में CBI का बड़ा एक्शन: बंगाल CM के PA के हत्यारे पर 50 हजार का इनाम, पोस्टर चिपके!

Bihar CBI Raid: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने बिहार के बक्सर में बड़ी छापेमारी की है। फरार आरोपी क#BiharCBI,#BuxarCrime,#ChandranathRathMurder