spot_img

सरकारी विद्यालय से हर महीने कमीशन मांगने में फंसे वार्ड सदस्य के पति

spot_img
- Advertisement -

ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया सामूहिक आवेदन, की कार्रवाई की मांग

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के कौआहाबरही पंचायत अंतर्गत मंगरहठा गांव के ग्रामीणों ने वार्ड 16 के सदस्य पति पर सरकारी विद्यालय से हर महीने कमीशन मांगने व धांधली करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सामूहिक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

ग्रामीणों का आरोप है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगरहठा के एचएम व शिक्षकों से वार्ड 16 के सदस्य पति भवन शर्मा कमीशन के रूप में हर महीने एक क्विंटल चावल व दो हजार रुपए की मांग करता है। मांग पूरी नहीं करने पर धांधली करता है और पदाधिकारियों को विद्यालय की गलत शिकायत करता है। जबकि विद्यालय वार्ड 14 में पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई ऐसे बच्चे हैं जो सरकारी स्कूल में नाम लिखाने के बावजूद प्राइवेट व सरकारी दोनों स्कूलों में अलग-अलग समय में पढ़ते हैं।

इसके बारे में पिछले दिनों भवन शर्मा ने गलत तरीके से बीडीओ से शिकायत की थी और बीडीओ ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच भी की थी। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि उक्त दिन जो बच्चे विद्यालय में आए थे वे सभी विद्यालय के नामांकित बच्चे ही थे। जो सरकारी विद्यालय में पढ़ने के साथ साथ प्राइवेट स्कूल व कॉन्वेंट में ट्यूशन भी पढ़ते हैं। जिससे विद्यालय को कोई लेना देना नहीं है। इस बाबत बीडीओ कृष्णमुरारी ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia