spot_img

मधुबनी में खुलेआम अवैध वसूली में फंसा नलजल योजना, ऊपर से महिला कनेक्शन…मचा बवेला

spot_img
- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। सात निश्चय योजना के तहत संचालित नलजल योजना जो सूबे के सीएम की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आज के समय में पूरी तरह लूट-खसोट की भेंट चढ़ कर रह गया। कुछ पदाधिकारियों के कारण यह योजना सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गयी है।

पदाधिकारी पंचायतों में जनप्रतिनिधियों व नलजल के कार्य करने वाले वेंडरों से एमवी बुक करने या फिर कार्य देने के नाम पर खुलेआम वसूली कर रहे हैं। विभाग को आवेदन देने के उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन दिनों पंचायतों में नलजल विभाग की महिला जेई की ओर अवैध रूप से वसूली चर्चा विषय बनी हुई है।मधुबनी में खुलेआम अवैध वसूली में फंसा नलजल योजना, ऊपर से महिला कनेक्शन...मचा बवेलाइनसे जुड़े जनप्रतिनिधियों व वेंडरों के अनुसार जेई मनमानी करते हुए अवैध वसूली करती हैं। मामला प्रखंड के पचरुखी, सतघारा व मुरहदी पंचायत का है। इन पंचायतों में महिला कनीय अभियंता शालिनी कुमारी पदस्थापित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

इनके विरुद्ध अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाया गया है। इस बाबत उक्त पंचायतों में नलजल योजना पर कार्य कर रहे ध्रुव इंजीनियरिंग वर्कशॉप के प्रोपराइटर का पुत्र ध्रुव कुमार की ओर से प्रखंड से पटना तक विभागीय अधिकारियों को मेल के माध्यम से आवेदन दिया गया है।मधुबनी में खुलेआम अवैध वसूली में फंसा नलजल योजना, ऊपर से महिला कनेक्शन...मचा बवेलाआवेदन में साफ तौर पर बताया गया है कि जेई शालिनी कुमारी अपने सम्बन्धी शशांक शेखर के द्वारा ध्रुव कुमार के व्हाट्सएप पर एकाउंट नंबर भेज कर पैसे की मांग की। उक्त खाते में पैसे नहीं भेजने पर पुनः काम नहीं देने के साथ – साथ अन्य धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

आवेदन में यह भी बताया गया है कि ठेकेदारों व जनप्रतिनिधियों से काम के बदले पैसों की मांग करते हुए बैंक खाते में पैसा मंगवाया गया है। जिस बैंक खाते में पैसा मंगवाया गया है वो खाता जेई शालिनी कुमारी के संबंधी शशांक शेखर का है।मधुबनी में खुलेआम अवैध वसूली में फंसा नलजल योजना, ऊपर से महिला कनेक्शन...मचा बवेलाजिसका पुख्ता सबूत ध्रुव कुमार के पास है। खाते के अलावा नकद रुपये भी अवैध रूप से लिया गया है। इस सम्बंध में एसडीओ की ओर से आरोपी से पूर्व में स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

जेई की इस तरह की कार्यशैली को लेकर विगत 23 मार्च को ग्राम पंचायत राज पचरुखी की मुखिया रितु राज की ओर जेई के विरुद्ध बीडीओ को लिखित आवेदन दिया गया था। वहीं, एक अप्रैल को मुखिया संघ की बैठक में भी उक्त जेई की ओर अवैध रूप से वसूली पर सवाल उठाया गया था जो प्रस्ताव में भी लिखा गया। जेई के इस तरह की कार्य शैली से विभाग की करतूतें सामने आ रही हैं।

इस संबंध में बीडीओ राधा रमण मुरारी ने कहा कि मेरे संज्ञान में इस तरह का मामला नहीं है। आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia