spot_img

बोचहां उपचुनाव परिणाम पर बोले मुख्यमंत्री Nitish Kumar-‘जनता मालिक, जिसे चाहे उसको अपना वोट दें’

spot_img
- Advertisement -

बोचहां उपचुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता मालिक है, जिसको चाहे उसको अपना वोट दे। इस पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बिहार विधान मंडल परिसर में पूर्व सांसद स्व. नवल किशोर राय के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना की स्थिति को लेकर बिहार अलर्ट है। देशभर में सबसे ज्यादा औसतन जांच बिहार में हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Moharram 2026: दरभंगा के इन इलाकों में 25 जून को घंटों रहेगी बिजली गुल, NBPDCL ने जारी की बड़ी सूची

जांच को लेकर लोगों को हमलोग प्रेरित करते रहते हैं। बिहार में अभी कोरोना के मामले काफी कम हैं। फिर से कोरोना का दौर आ सकता है, इसको लेकर सरकार की तरफ से सारी तैयारी है। एईएस को लेकर भी सरकार पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि अभी काफी गर्मी पड़ रही है। गर्मी को लेकर दूसरी बीमारियों का भी खतरा है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लोगों केे इलाज के लिए भी पूरी तैयारी है।

यह भी पढ़ें:  DM की आमजन से अपील : डूबने से होने वाली मौतों से बचेगा दरभंगा, SDRF के प्रशिक्षित जवानों ने बच्चों को समझाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने साथी नवल किशोर राय के निधन से हम सभी को काफी दुख हुआ है। उनसे बहुत पुराने संबंध थे। जब मैं विधायक था तो जननायक कर्पूरी ठाकुर ने मुझे पार्टी की यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया था और उस समय मैंने नवल किशोर राय को यूथ विंग का जेनरल सेक्रेटरी बनाया था। मेरे साथ कई बार नवल किशोर राय को भी सांसद बनने का मौका मिला। उन्होंने अपने इलाके के लिए बहुत अच्छा काम किया। वे सब लोगों के लिए काम करते थे।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद हमने प्रति वर्ष होनेवाले आयोजन को लेकर एक कमेटी बनाई थी, जिसकी जिम्मेदारी उनको ही दी थी। अभी उनकी उम्र उतनी ज्यादा नहीं थी लेकिन बीमारी के कारण उनका निधन हो गया है। उनके निधन से हमें काफी दुख पहुंचा है। इस दुख की घड़ी में हमलोग उनके परिवार के साथ हैं। स्व. नवल किशोर राय के बच्चों से भी मेरी बात हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights