spot_img

बिहार में बस और ऑटो के भाड़े में 30% तक होगा इजाफा, सफर में आम लोगों को चुभेगी यह महंगाई वाली धूप

spot_img
- Advertisement -

बिहार के लोग अब और जेब ढीली करने को तैयार रहें। कारण, बसों और ऑटो का सफर अब आसान नहीं रहा। भारी-भरकम राशि बढ़ने वाली (Bus and auto fares will increase by up to 30% in Bihar) है। इसे चुकाए बिना सफर नामुमिकिन होने वाला है। पढ़िए पूरी खबर

बस और ऑटो किरायों में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। राज्य में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में आए दिन हो रहे बढ़ोतरी को देखते हुए अब राज्य के परिवहन संगठनों ने किरायों में 30% तक की वृद्धि करने की मांग की है। दरअसल, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने इसको लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आज शाम तक बैठक होने वाली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कुशेश्वरस्थान में शोक की लहर! कबीरकुटी के महंथ छोटेलाल दास का निधन, हजारों की भीड़ में दी गई समाधि

अखिल भारतीय सड़क परिवहन कर्मचारी संगठन बिहार की ओर से किराया वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को परिवहन आयुक्त के साथ बैठक करने की तैयारी है। संगठन के महासचिव राजकुमार झा का कहना परिवहन आयुक्त ने अगर किराया बढ़ाने की मांग को नहीं माना तो हमारे लिए मौजूदा किराया दर पर वाहनों का परिचालन करना संभव नहीं रह जाएगा। इंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही है। ऐसे में बस एवं ऑटो के किराए में वृद्धि करना बेहद जरूरी हो गया। हमने किराया में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति हिरासत में, मायके वालों का हत्या का आरोप!

संगठन के महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि बसों और ऑटो-रिक्शा के किराए में सभी बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार प्रस्ताव को खारिज भी कर देती है, तो भी ऑटो-रिक्शा और बसों के किराए में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल के बाद हमारे लिए अपने वाहन चलाना असंभव हो गया है।

यह भी पढ़ें:  DMCH कैंपस में हाईवोल्टेज ड्रामा: दरभंगा में हड़कंप! Big Breaking मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जान बचाने पहुंची पुलिस

संगठन का कहना है कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण पहले से ही परिवहन कारोबार से जुड़े लोग बेहद परेशानी में है। वहीं हाल के दिनों में तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। घरेलू सामग्री और खाना बनाने के गैस में वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट और एक्साइज ड्यूटी में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। ऐसे में परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए वाहन संचालन एवं रखरखाव करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights