spot_img

Madhubani News | Babubarhi News | जहां बज रही थी शहनाई वहां पहुंच गई पुलिस…मगर शादियां तो नसीब से होती है…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बाल विवाह की सूचना पर हरकत में आया पुलिस प्रशासन,आधार कार्ड पर अंकित जन्म तिथि से लड़की साबित हुई बालिग, फिर हुई शादी…बाबूबरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत के कुल्हड़िया गांव का मामला

- Advertisement -


- Advertisement -

Madhubani News | बाल विवाह की भनक

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह होने की सूचना पर बुधवार रात में प्रशासन हरकत में आयी।जहां कुछ देर हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। हाई प्रोफाइल ड्रामें के बाद लड़की के आधार कार्ड पर अंकित जन्म तिथि से लड़की बालिग पायी गयी।

- Advertisement -


Madhubani News | फिर क्लीन चिट देने के बाद शादी की रस्म अदा की गई

फिर क्लीन चिट देने के बाद शादी की रस्म अदा की गई। मामला कुल्हड़िया पंचायत के कुल्हड़िया गांव का है। वार्ड 8 अवस्थित उक्त लड़की के घर जब प्रशासन पहुंची तो घरवाले भौचक्क रह गए। जहां शहनाई बज रही थी वहीं पुलिस की आने की खबर सुनकर परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई।


Madhubani News | शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। लड़की के घर शहनाई बज रही थी। अचानक से

बता दें कि उसी पंचायत के वार्ड एक से बारात आनी थी। शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। लड़की के घर शहनाई बज रही थी। अचानक से चाइल्ड लाइन मधुबनी,प्रखंड विकास पदाधिकारी बाबूबरही व बाबूबरही पुलिस शादी स्थल पर पहुंच कर बाल विवाह का हवाला देते हुए इस शादी को रोकने की बात कही।


Madhubani News | चाइल्ड लाइन को मिली जानकारी, मिली लेटरपैड पर बालिग होने की क्लीन चिट 

चाइल्ड लाइन को मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के नामांकन पंजी में उक्त लड़की की जन्म तिथि वर्ष 2008 दर्ज है। स्थानीय मुखिया भोगेंद्र यादव ने लड़की को बालिग होने की क्लीन चिट अपने लेटर पैड पर लिख कर दी है।


Madhubani News | बीडीओ राधा रमण मुरारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के विवाह

बीडीओ राधा रमण मुरारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के विवाह होने की बुधवार रात में शिकायत मिली।शिकायत पर दलबल के साथ प्रशासन शादी स्थल पर पहुंची। परिजनों द्वारा उक्त लड़की का मूल आधार कार्ड दिखाया गया। जिसमें उसकी जन्म तिथि वर्ष 2004 अंकित पायी गयी। बीडीओ ने यह भी कहा कि इस सम्बंध में रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेज दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नेपाल की बाढ़ चेतावनी! कोसी बराज पर काम: बिहार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? जानिए – 30 जून और 1 जुलाई की भविष्यवाणी?

Bihar Kosi Barrage: नेपाल सरकार की बाढ़ चेतावनी के बीच सुपौल के कोसी बराज पर चल रहा रखरखाव कार्य स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। मानसून के पीक सीजन में फाटकों पर काम#BiharKosiBarrage,#KosiFlood,#SupaulNews

दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 76 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा नेता उदय नारायण साह की ट्रेन से कटकर म#DarbhangaNews,#BiharTrainAccident,#UdayNarayanSah

‘ दोबारा होगी TET परीक्षा ‘ बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया ‘खेल’, अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा...

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के विजेंद्र गुप्ता को मास्टरमाइंड माना गया है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार समेत 4 राज्यों में टीमें भेज चुकी है। दोबारा#TET,#PaperLeak,#VijendraGupta

बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात! 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर CM सम्राट चौधरी-गडकरी की अहम चर्चा, बदल जाएगी सड़कों की सूरत, जानिए

Bihar Infrastructure: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बिहार के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा...#BiharNews,#BiharInfrastructure,#SamratChoudhary