मुख्य बातें: हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद ग्रामीणों और परिवारों की सहमति से लौकही थाने में प्रेमी जोड़े की कराई गई शादी, देशज टाइम्स की तस्वीर, मंदिर में सात फेरे लेते प्रेमी युगल






मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लौकही प्रखंड के लौकही थाना परिसर में प्रेमी जोड़े तथा उनके परिजनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी राजकुमार यादव के पुत्र परमेश्वर यादव ने लौकही थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसमें बयान देते हुए कहा कि पांच महीने पहले थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी कमल यादव की पुत्री संगीता कुमारी से अपनी स्वेच्छानुसार शादी कर दिल्ली लेकर चले गए थे।
पत्नी के प्रेगनेंट होने पर उसे उसके मायके महदेवा लेकर आए। वहीं, अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मेरे परिवार ने साथ रखने तथा हमारी शादी से इंकार कर दिया। वहीं, मेरी पत्नी चार महीने से प्रेगनेंट है। और मैं उसे साथ रखना चाहता हूं।
वहीं लड़की के माता व भाई ने आपत्ति जताई कि मेरी लड़की को लेकर चले गए थे। शादी हुई इसका क्या सबूत है इसके लिए शादी करनी होगी।
वहीं लौकही थानाध्यक्ष रमेश शर्मा ने मामले में पहल करते हुए दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर में ही फेरे लगवाए तथा वर-वधू को आशीर्वाद दिलवाया।








