spot_img

दरभंगा के दो व्यापारी फंसे दिल्ली पुलिस के मकड़जाल में… Delhi Police दलाल औरत से फंसवाती है निर्दोष लोगों को… कैसे…पढ़िए और सुनिए Audio

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली पुलिस के कारनामों ने आम लोगों को सकते में डाल दिया है। अवैध उगाही की मंशा लेकर बैठी दिल्ली पुलिस के कारनामों को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगें। यही नहीं, पुलिसिया सिस्टम से विश्वास तो बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा। मामला करौल बाग थाने से जुड़ा है।

ऐसा लगता है कि शातिर और गलत कारनामे को अंजाम देने वाले अपराधी तत्वों से इनकी पुख्ता गठजोड़ है। अगर ऐसा नहीं रहता तो दरभंगा से गए दो युवकों को थाना की पुलिस अपना शिकार नहीं बनाती।

- Advertisement -

दरअसल, बिहार स्थित दरभंगा जिला अंतर्गत लहेरियासराय से दो युवक दिल्ली गए हुए थे। कारण यह था कि लहेरियासराय के बाकरगंज मुहल्ला निवासी बैद्यनाथ महथा के पुत्र मिथिलेश ने करौलबाग स्थित देशबंधु गुप्ता रोड में अशोका इंटरनेशनल के बेसमेंट के ऑफिस नंबर 32 में ग्लोबल विजनेस नामक कंपनी के मालिक अमित शर्मा को एक लाख रुपए पान मसाला के लिए अग्रिम दो अप्रैल को दिए थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

लेकिन, कई माह बीत जाने के बाद बार-बार फोन करने के बाद भी अमित शर्मा ने गुटका नहीं भेजा। करीब चार महीने बीतने के बाद मिथिलेश अपने एक साथी मनोज भास्कर के साथ दिल्ली पहुंचा। वहीं, एक होटल में कमरा लिया। फिर दोनों अमित शर्मा के पास अपने दिए पैसों को मांगने गया।

अमित शर्मा ने दोनों से कहा कि मैं एक दो दिनों में पैसे दे दूंगा। एक दो दिन बीत गए। और,अमित ने पैसे नहीं दिए।मनोज पैसों को लेकर जिद करने लगा। फिर क्या था… !

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

मनोज के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। पूछा कौन हो! मनोज ने नाम बताया। फिर क्या था उक्त महिला ने गंदी गंदी गाली दी। मनोज उस वक्त मेट्रो ट्रेन में था। बाजार से कुछ देर में होटल लौटा। तब तक करौलबाग थाने से फोन आया।

तुम मनोज हो थाने आ जाओ। फिर क्या था। पुलिस का खेल शुरू हुआ। पुलिस ने कहा, अब तुम्हें डेढ़ लाख रुपए देना पड़ेगा। फिर तुम्हें राहत मिलेगी। इस खेल में महिला सिपाही प्रीति एवं विष्णु नामक एसआइ का जबरदस्त रोल दिखाई पड़ा।

मिथिलेश और मनोज का थाने में बैग, मोबाइल, लैपटाप आदि पुलिस जब्त कर टॉर्चर कर रही है। ऐसा लगता है कि पुलिस गुंडा है या गुंडा पुलिस है। इन सारे मामलों को लेकर दरियागंज के डीसीपी को लिखित आवेदन मिथिलेश ने दिया है। अब देखना यहां यह है कि थाने के तर्ज पर डीसीपी चलेंगे या फिर इस मामले में जांच कर दोषी पुलिस कर्मी को दंडित करेंगे!

इस पूरे प्रकरण में एक सवाल उठता है कि मिथिलेश से लिए पैसे अमित को देना था। इसमें वह महिला कहां से आ गई जिसने उल्टे पीड़ित पक्ष को गंदी-गंदी गाली दी। और उल्टे पुलिस को फोन कर निर्दोष लोंगों को फंसाने की साजिश रच दी। और, पुलिस वाले भी उस महिला के इशारे पर नाचने लगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम... बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

आखिरकार वह महिला कौन है! चर्चा तो यहां तक है कि उक्त महिला पेशेवर है। और, पुलिस को तालमेल में रखकर निर्दोष लोंगों को फंसाती है। और, पुलिस की ओर से पैसे उगाही कर बंदरबांट करती है। बाहर जिला से गए लोग इसका शिकार हो जाते हैं! उक्त महिला की मोबाइल और थाना के सभी कर्मियों के मोबाइल का डिटेल निकाला जाए तो पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा!दरभंगा के दो व्यापारी फंसे दिल्ली पुलिस के मकड़जाल में... Delhi Police दलाल औरत से फंसवाती है निर्दोष लोगों को... कैसे...पढ़िए और सुनिए Audioदरभंगा के दो व्यापारी फंसे दिल्ली पुलिस के मकड़जाल में... Delhi Police दलाल औरत से फंसवाती है निर्दोष लोगों को... कैसे...पढ़िए और सुनिए Audioदरभंगा के दो व्यापारी फंसे दिल्ली पुलिस के मकड़जाल में... Delhi Police दलाल औरत से फंसवाती है निर्दोष लोगों को... कैसे...पढ़िए और सुनिए Audio

यह एक गंभीर मामला है जिसे दिल्ली पुलिस को समय रहते निर्दोष को न्याय दिलाना है नहीं तो दिल्ली पुलिस से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। पुलिस ने मनोज का वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसमें पुलिस के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं।

सुनिए ऑडियो….जो खाेलती है दिल्ली पुलिस की विभत्स और खतरनाक हो चुका चेहरा

[su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-23-at-9.25.03-AM.mp4″]

[su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-23-at-9.24.33-AM.aac”]

[su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-23-at-9.24.14-AM.aac”]

[su_audio url=”https:wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Audio-2022-08-23-at-9.25.19-AM.mp4″]

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia