spot_img

Darbhanga Big News : दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना पुलिस को चकमा देकर दो अपराधी हाथ में हथकड़ी और रस्सी समेत फरार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा की यह बड़ी खबर है। मंगलवार की सुबह विश्वविद्यालय थाना पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश हथकड़ी समेत फरार हो गया। हालांकि, वहां तेनात सिपाही हल्ला करते रहे। दोनों शातिरों के फरार होने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। पढ़िए पूरी खबर

थाने की अलग-अलग टीम दोनों फरार बदमाशों की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन, सुबह से शाम हो गई उसका कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस ने दोनों बदमाश के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की पर उसका सुराग नहीं मिल पाया है।

- Advertisement -

इसमें एक बदमाश के हाथ हथकड़ी और रस्सी लगा हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार की रात पुलिस ने कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारूच निवासी अंकित कुमार पासवान और सिरहुल्ली निवासी उज्जवल कुमार पासवान उर्फ सुजीत को बेला मोड़ के पास चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान अंकित और उज्जवल चोरी की बाइक का सामान खोलकर गाड़ी का रूप बदल रहा था।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

इसी बीच गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी। बिना नंबर की बाइक देख पुलिस को शक हुआ। पूछताछ व सत्यापन के बाद बाइक चोरी की पाई गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया। वहीं, मंगलवार की सुबह अंकित शौच जाने की बात कह हल्ला करने लगा।

गार्ड ने हाजत को खोलकर अंकित को हथकड़ी लगाकर शौच कराने के लिए निकाला। इसी बीच उसका साथी उज्जवल हाजत में पहले से बंद एक बंदी को धक्का दे दिया। जिससे उक्त बंदी सहित गार्ड गिर गए। जब तक दोनों संभलते उससे पहले अंकित और उज्जवल पैदल ही फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

हाजत में बंद तीसरे बंदी ने भी शोर मचाया। पुलिस गाड़ी निकालकर उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वह किसी गली में छुप गया। हालांकि, गार्ड के साथ हाजत में पहले से बंद कैदी माेनू उर्फ टैंशन ने काफी हल्ला किया। लेकिन, जब तक अन्य पुलिस वाले आते उससे पहले दोनों ओझल हो गए।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से कुछ सुराग मिला है। बहुत जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि ओ डी अफसर के ब्यान पर दोनों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि कोई भी आम जनता अगर इसकी सूचना थाने में देता है तो पुलिस उसे सम्मानित करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों गार्ड के लापरवाही को लेकर वरीय पदाधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights