spot_img

दरभंगा के पान दुकान में अब बिकने लगी शराब और गांजा, कचरे से मिली नेपाली शराब, दुकान से 20gm गांजा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पान दुकान में छापामारी कर 20 ग्राम गांजा और दुकान के सामने कचरे में रखे 28 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार पान दुकानदार की पहचान मदारपुर मोहल्ला के स्वर्गीय फकीरा साह के पुत्र रामबाबू साह के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि पान दुकानदार दुकान में गांजा रखकर बेचता है। दुकान के सामने कचरे के ढे़र में रखें शराब की बोतल भी बरामद की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहकीकात की जा रही है कि कचरे में रखे नेपाली शराब की बोतलें किसकी है। पान दुकानदार का कहना है कि शराब की बोतल उनका नहीं है। पकड़े गए दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

जानकारी के अनुसार, इन दिनों कई पान व किराना दुकानदार इस धंधे में लगे हैं। कई दुकानदार शराब बेचता है पर उसकी सटीक सूचना पुलिस को नहीं मिलती इस कारण कार्रवाई नहीं हो पाती। कई चाय दुकानदार भी गांजा और शराब बेचते हैं। थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि मैं कोशिश में हूं ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर सकूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia