- Advertisement -
जाले (दरभंगा)l जाले प्रखंड के कछुआ पंचायत में भीषण चोरी की वारदात से पूरा इलाका थर्रा गया है। वारदात कछुआ पंचायत के मिश्रक टोल में हुई है जहां प्रबोध मिश्र के घर में अपराधियों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। आपराधिक घटना में लाखों के जेवरात पर अपराधियों ने हाथ साफ कर (Criminals took away jewelery worth lakhs) दिया है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, बीती रात दस बजे पति और पत्नी दोनों घर को चारों ओर से बंद कर अपने कमरे में
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?
2 

Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले
3 

मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति
4 

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला
5 

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…
6 

दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?
सोने चले गए। देर रात अपराधियों ने घर के आंगन का दिवाल फांदकर घर के अंदर प्रवेश करते हुए इनके पुत्र वधू के घर के अंदर बॉक्स में रखे सभी जेवरात चुराकर ले गया। यह जेवरात लाखों के थे।
गृहस्वामी ने बताया कि सुबह जब जगे तो देखा कि पुत्रवधू के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। घर के दरवाजे पर चारों ओर घर के कई सारे सामान बाहर में बिखड़े पड़े हैं। चोरी की सूचना उन्होने अपने पुत्रों को दी। उनलोगों बताया कि उनका सारा जेवरात घर पर ही था।
उन्होंने बताया कि बॉक्स में सोने के कान का टॉप्स, झुमका, नथिया, मांग टीका, गले की हार, चांदी का हाथशंकर, डरकस, पायल आदि था। इस मामले में जाले थाना को आवेदन दिया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में गृहस्वामी प्रबोध मिश्रा ने कहा है कि अपने पैतृक आवास में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वहीं, उनके दो पुत्र परिवार के साथ राजस्थान में रहता है। इस बीच बीती रात अपराधियों ने उनके घर घुसकर भीषण तांडव मचाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
- Advertisement -







