spot_img

Darbhanga News। देखें VIDEO | दिल्ली में करता था कारोबार, अचानक उठा, घर से निकला, 15 दिनों से लापता है दरभंगा का लाल, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News। देखें VIDEO| दिल्ली में करता था कारोबार, अचानक उठा, घर से निकला, 15 दिनों से (Darbhanga’s Lal missing in Delhi since 15 days) लापता है दरभंगा का लाल, देखें VIDEO|

- Advertisement -

- Advertisement -

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत क्षेत्र स्थित मनसारा गांव निवासी झलक महतो के पुत्र 25 वर्षीय श्री चंद्र महतो पिछले पन्द्रह दिनों से दिल्ली स्थित अपने आवास से लापता है। उसके पिता झलक महतो दिल्ली के सरूपनगर और राजीव गांधी रोड के आस पास ठेला लाकर मसाला बेचता था और मां गांव में ग्रहणी है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

युवक के पिता झलक महतो और लापता युवक की पत्नि ज्योति कुमारी ने बताया है कि लापता युवक पिता के साथ दिल्ली के सरूपनगर में पिता के साथ ठेला पर मसला बेचने का काम करता था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जमीन विवाद का खूनी खेल और दो दावेदार ! गोलीबारी के 72 घंटे - गिरफ्तारी एक भी नहीं, पुलिस क्या कर रही है?

वही लापता श्री चंद्र महतो की पत्नि ज्योति कुमारी ने बताया है कि वह दिल्ली में किराए के कमान में रहकर पिता के साथ सरूपनगर में ठेला लगाकर मसाला बेचने का काम करता था। उन्होंने बताया है कि रात में ठेला लेकर पिता और बेटा एक साथ रुम पर आया। खाना बना कर खा लिया। पिता व पुत्र एक साथ सो गए।

जब पिता की सुबह में नींद खुली तो रूम से बेटा गायब था। जब रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खोला। तो लापता युवक बैग में रखे कुछ पेपर और मोबाइल और बैग लेकर सुबह छह बजे निकलते दिखाई दिया। तब मुझे पता लगा कि मेरा बेटा घर से लापता हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Promotion दरभंगा पुलिस को मिला जनसेवा का मंत्र: 90 ASI के कंधों पर चमके SI के स्टार, अब और बड़ी जिम्मेदारी!

वहीं, लापता युवक ने अंतिम बार अपनी पत्नी ज्योति कुमारी से फोन पर बात कर पानी लेकर गेट पर आने को बोला था। जब पत्नी पानी लेकर गेट पर गई तो कोई नहीं था। दुबारा जब कॉल लगाया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा है।

लापता युवक के पिता झलक महतो ने बताया है कि वह दो साल से मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। लेकिन, वह मेरे साथ हमेशा रहता था। उसका इलाज रांची में चल रहा था। उन्होने बताया कि वह दो महीनें से दवा समय पर नही खाता था। इस कारण ऐसा दिन देखने को मिला है। आगे लापता युवक के पिता झलक महतो ने बताया कि मेरे बेटे के बायां हाथ पर गोदना से श्री चंद्र महतो और ज्योति कुमारी लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  DMCH में हंगामा: 2 दिन से इमरजेंसी बंद, मरीजों की जान खतरे में, डॉक्टर भी सही - फिर - 48 घंटे बाद भी प्रशासन मौन क्यों !अस्पताल में पुलिस तैनात

सूचना के बाद युवक के पिता झलक महतो ने दिल्ली के सरूपनगर थाने में बेटे की लापता का शिकायत दर्ज़ कराई है। इसके साथ ही लापता युवक के पिता झलक महतो ने दिल्ली शहर के कई जगहों पर भी खोज बीन की है। इसके अलावा लापता युवक के पिता झलक महतो ने बिहार आकार कई जगह अपने बेटे की खोज बिन किया लेकिन पंद्रह दिन बीत जानें के बाद भी उसका कोई आता पता नही चल सका है।

लापता युवक के रोती बिलखती मां गीता देवी ने बताया है कि मेरा बेटा कैसा होगा। क्या खाता होगा। किस हालात में होगा। भगवान मेरे बेटे को किसी भी हाल में घर तक भेज देना। लापता युवक के पिता ने बताया है कि मेरे बेटे के जानकारी या सूचना और घर तक पहुंचाने वाले आदमी को इनाम भी दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Electricity Bill दरभंगा में बिजली बिल जमा करने का नया नियम: रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर, फटाफट जानें पूरी बात!

Darbhanga Electricity Bill: दरभंगा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! अब 27 सितंबर 2026, रविवार को भी बिजली बिल जमा किए जा सकेंगे। विद्युत विभाग ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा #DarbhangaNews,#ElectricityBill,#BiharVidyut

बिहार के CM सम्राट चौधरी पर POCSO एक्ट में FIR की मांग, थाने में धरना पर बैठी मीसा भारती; जमुई पीड़िता का मामला

Bihar CM POCSO: आरजेडी नेता मीसा भारती ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पटना सचिवालय थाने में धरना दिया। उन्होंने जमुई पीड़ि #BiharPolitics,#MisaBharti,#SamratChoudhary

पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने दिए 14 करोड़, अब सफर होगा आसान

Patna Metro: बिहार सरकार ने पटना मेट्रो परियोजना के प्राथमिकता कॉरिडोर के संचालन और रखरखाव के लिए 14.40 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मेट्रो सेवाओं की निर #PatnaMetro,#BiharGovernment,#UrbanDevelopment

Darbhanga Land Fraud जाले में जमीन का ‘महा-घोटाला’! एक ही प्लॉट की कई बार रजिस्ट्री, 10 पर FIR

Jale Land Fraud: बिहार के जाले में एक ही जमीन की कई बार फर्जी रजिस्ट्री का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #JaleNews,#BiharLandFraud,#FakeRegistry