spot_img

दरभंगा में बाढ़-सुखाड़ की दोहरी मार…और अब थके खाद विक्रेताओं का यूं हड़ताल पर जाना

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। बाढ़ सुखाड़ की दोहरी मार झेल रहे बेनीपुर के किसानों के समक्ष यूरिया की किल्लत एक विकराल समस्या बनकर सामने खड़ी हो गई है। खाद विक्रेताओं ने जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी तक गुहार लगाते लगाते थक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

फलस्वरूप बचे कुचे आस भी दम तोड़ने लगी है। गत 2 वर्षों से स्थानीय कृषकों के लिए बाढ़ की समस्या विकराल रूप से सामने खड़ी हो गई थी। इसमें सब कुछ गवा कर इस वर्ष अच्छी फसल की आस लगाए हुए किसान बैठे हुए थे ।लेकिन जून एवं जुलाई माह में मौसम की बेरुखी ने किसानों के मंसूबे पर पानी फेरना शुरू कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

लेकिन, किसानों ने हार ना मानते हुए किसी तरह खेतों में बिचड़े लगाए और पंपिंग सेट से सिंचाई करते हुए बिचड़े को बचाया और जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुए झमाझम बारिश ने चेहरे किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी थी । अफरातफरी के माहौल में उक्त बारिश के पानी पर ही किसानों ने 60 फ़ीसदी से अधिक धान का फसल का आच्छादन कर लिया।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

लेकिन, उसके बाद फिर मौसम की बेरुखी के बावजूद किसानों ने मंहगे डीजल खरीद कर भी धान की फसल को बचाने में जुटे हुए हैं । लेकिन इस बीच निकोनी के बाद जब धान की फसल में यूरिया खाद डालने की समय आई तो रब्बी के मौसम में डीएपी जैसे ही यूरिया की भयंकर किल्लत हो गई।

पोहद्दी गांव के कृषक रामनरेश झा सुशील चौधरी, वकील मुखिया, अमरनाथ झा, नवादा के संतोष झा, अशोक झा, धनंजय कुमार झा,पौड़ी गांव के बिमलेन्दु चौधरी सहित रमोली के मुखिया उगन झा, सझुवार के मुखिया चंदन कुमार झा, नवादा के मुखिया प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य लोग बताते हैं कि किसान एक दुकान से दूसरे दुकान, एक बाजार से दूसरे बाजार की चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यूरिया खाद बाजार में अनुपलब्ध है। जबकि धान की फसल पीले परते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

दूसरी ओर, बेनीपुर उर्वरक विक्रेता संघ के अध्यक्ष महेश झा बताते हैं कि स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर गुहार लगाई गई या तो उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराई जाए अन्यथा बिक्री दर में छूट दी जाए जिससे किसानों को स समय उर्वरक की उपलब्धता कराई जाए। लेकिन जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक उदासीनता के कारण उर्वरक का व्यवसाय व्यापारियों के लिए घाटा का सौदा बना हुआ है।

इसके कारण यूरिया का उठाव बंद कर दुकान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है ।इस संबंध में पूछने पर  प्रखंड कृषि पदाधिकारी नकुल प्रसाद बताते हैं कि विक्रेताओं से बातचीत कर उच्चाधिकारी को सूचित कर दिया गया है और जल्दी ही किसानों को यूरिया खाद की किल्लत दूर कर दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights