spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | कुशेश्वरस्थान में सड़क, खेत, फसल नदी में विलीन, कटा तिलकेश्वर, फुहिया का सीधा संपर्क, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: देखें VIDEO | कुशेश्वरस्थान में सड़क, खेत, फसल नदी में विलीन, कटा तिलकेश्वर, फुहिया का सीधा संपर्क, देखें VIDEO|

- Advertisement -

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में कोसी नदी के तेज धार से हो रहे भीषण कटाव को लेकर कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मुख्य मार्ग में टी-02 से ब्रहमोत्तर सड़क का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। नदी के भीषण कटाव से उक्त सड़क के साथ-साथ खेतों में लगी धान एवं ईंख की फसल नदी में समाता चला जा रहा है। देखें VIDEO|

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

सड़क के नदी में कटकर विलीन हो जाने से तिलकेश्वर और फुहिया का सीधा सड़क संपर्क भंग हो गया

सड़क के नदी में कटकर विलीन हो जाने से तिलकेश्वर और फुहिया का सीधा सड़क सम्पर्क भंग हो गया है।वहीं सड़क के नदी में विलीन हो जाने से बघमोत्तर ,बहवा और सपही इन तीनों गांव पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|दरभंगा में खौफनाक वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, दिल्ली ले जाने की थी तैयारी! | SSP जगुनाथ रेड्डी का पढ़िए - त्वरित एक्शन

वर्ष 2017-18 में इस सड़क का निर्माण हुआ था

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना से वर्ष 2017-18 में इस सड़क का निर्माण हुआ था। जिससे सपही बघमोत्तर एवं बहवा गांव के लोग फुहिया तक सीधा सड़क सम्पर्क से जुड़ गया था। लेकिन विगत एक सप्ताह से कोसी नदी में शुरू हुए भीषण कटाव से टी-02 से ब्रहमोत्तर सड़क में ब्रहमोत्तर गांव से कुछ दूरी पर सड़क लगभग आधा हिस्सा कटकर नदी में विलीन हो गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई - बिरौल की नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का बड़ा खुलासा! 4 घंटे में 3 अपराधगर्द गिरफ्तार, जानें मामला - क्या खुला राज

सौ एकड़ खेती योग्य जमीन फसल सहित नदी में समा गया

वहीं इसके आसपास लगभग सौ एकड़ खेती योग्य जमीन फसल सहित नदी में समा गया है। कई ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नदी बघमोत्तर गांव से ढ़ाई किलोमीटर दूर बहती थी। लेकिन नदी अपनी धारा बदल कर गांव के निकट कटाव कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity Bill दरभंगा में बिजली बिल जमा करने का नया नियम: रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर, फटाफट जानें पूरी बात!

विगत एक सप्ताह से नदी में कटाव का जो रफ्तार है अगर इसे रोका नहीं गया तो सैकड़ों एकड़ खेती योग्य जमीन नदी में कटकर समा जायेगा। वहीं सड़क के कटकर नदी में बह जाने से बघमोत्तर,बहवा और सपही गांव भी नदी के कटाव के जद में आ जाएगा।

समाजसेवी किरनदेव मुखिया ने बताया

तिलकेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया पति व समाजसेवी किरनदेव मुखिया ने बताया कि इस कटाब से किसानों की लग्भग 100 एकड़ की खेत की फसल नदी में समा गया है। अगर ससमय इस पर ठोस कदम नही उठाया जाएगा तो किसानों की तो नुकसान है ही साथ ही आधे दर्जन टोला मुहल्ले के लोगों को यातायात में परेशानी हो सकती है?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Electricity Bill दरभंगा में बिजली बिल जमा करने का नया नियम: रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर, फटाफट जानें पूरी बात!

Darbhanga Electricity Bill: दरभंगा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! अब 27 सितंबर 2026, रविवार को भी बिजली बिल जमा किए जा सकेंगे। विद्युत विभाग ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा #DarbhangaNews,#ElectricityBill,#BiharVidyut

बिहार के CM सम्राट चौधरी पर POCSO एक्ट में FIR की मांग, थाने में धरना पर बैठी मीसा भारती; जमुई पीड़िता का मामला

Bihar CM POCSO: आरजेडी नेता मीसा भारती ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पटना सचिवालय थाने में धरना दिया। उन्होंने जमुई पीड़ि #BiharPolitics,#MisaBharti,#SamratChoudhary

पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने दिए 14 करोड़, अब सफर होगा आसान

Patna Metro: बिहार सरकार ने पटना मेट्रो परियोजना के प्राथमिकता कॉरिडोर के संचालन और रखरखाव के लिए 14.40 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मेट्रो सेवाओं की निर #PatnaMetro,#BiharGovernment,#UrbanDevelopment

Darbhanga Land Fraud जाले में जमीन का ‘महा-घोटाला’! एक ही प्लॉट की कई बार रजिस्ट्री, 10 पर FIR

Jale Land Fraud: बिहार के जाले में एक ही जमीन की कई बार फर्जी रजिस्ट्री का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #JaleNews,#BiharLandFraud,#FakeRegistry