spot_img

Update: NH27 Darbhanga Accident | Darbhanga में ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, 1 महिला गंभीर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा/भालपट्टी, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अयूब नगर एनएच-27 पर मंगलवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर में चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रही है।

- Advertisement -

Bullet Points: ट्रक का चक्का फटने से एनएच-27 पर हादसा

ट्रक का चक्का फटने से एनएच-27 पर हुआ हादसा। ई-रिक्शा सवार 3 लोगों की मौत, 1 महिला गंभीर। दरभंगा टावर निवासी विकास मंडल चालक था। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह टूट गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम। सभी लोग किसी रिश्तेदार की मौत की सूचना पर लौट रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

हादसे में मरने वालों की पहचान

विकास मंडल, ई-रिक्शा चालक (निवासी: दरभंगा टावर), संजीदा खातून, फिरोजा खातून, घायल महिला: जरीना खातून, जिनका इलाज डीएमसीएच में जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दहेज की खौफनाक वारदात: दरभंगा में 20 लाख कैश और स्कॉर्पियो के लिए विवाहिता को गोली मारकर हत्या, पढ़िए - बड़ा खुलासा

कैसे हुआ हादसा? चक्का ब्लास्ट बना मौत की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज गति से आ रही थी और असंतुलित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। इस टक्कर में ट्रक का चक्का ब्लास्ट हो गया और वह सामने से आ रही ई-रिक्शा पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गएतीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर फरार, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। भालपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

परिवारिक ग़म में था सफर, लेकिन हो गया मातम

बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं किसी रिश्तेदार की मौत की सूचना मिलने पर मुड़िया गांव से लौट रही थींविकास मंडल, ई-रिक्शा चालक, दरभंगा टावर निवासी था और अपनी पत्नी को लाने ससुराल मुड़िया गया था। लेकिन रास्ते में पैसेंजर मिल जाने पर थोड़ी कमाई के लिए उन्हें साथ बैठाकर घर छोड़ने निकल पड़ा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge